For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119731159
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ब्रह्म नगरी पुष्कर में 2 व 4 मार्च को अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव की धूम रहेगी। 2 मार्च को शुभ मुहूर्त में शहर के होलिका चौक, वराह घाट चौक सहित विभिन्न स्थानों पर प्रह्लाद पूजन के बाद होलिका दहन किया जाएगा। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान झूलेलाल के जयकारे पर सिंधी समाज ने जताया आभार,चेटीचंड महोत्सव की तैयारियाँ शुरू |  Ajmer Breaking News: जनसेवा ही जनप्रतिनिधि का परम धर्म – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: देसी कट्टे के साथ पकड़े गए बदमाश, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, पुष्कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर्ज शुरू कर दी |  Ajmer Breaking News: दिनदहाड़े लूट का खुलासा: चार घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजे गए |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन चौराहा स्टेशन रोड स्थित लिली ज्वेलर्स शॉप को शातिर चोरों ने बनाया निशाना, लगभग 9 लाख रुपए के आभूषण लेकर हुए हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: रंगों के पर्व होली के लिए सज गए बाजार हालांकि धूलंडी होली को लेकर लोगों में है संशय, ग्रहण के चलते 4 मार्च को खेली जाएगी धूलंडी,लोगों ने रंग गुलाल की कि खरीददारी बाजार दिखे रंगीन  |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर लेडिज द्वारा रंगीला फाग महोत्सव का आयोजन, श्रीराम वाटिका में महिलाओं ने फाग उत्सव की मचाई धूम, |  Ajmer Breaking News: बिहार के जिला मुजफ्फरपुर से स्केटिंग करते हुए चार युवक पहुंचे अजमेर शरीफ दरगाह, |  Ajmer Breaking News: विश्व भर में मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में इस्लामिक महीना रमज़ान की इबादत का दौर जारी है। | 

अजमेर न्यूज़: विश्व भर में मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में इस्लामिक महीना रमज़ान की इबादत का दौर जारी है।

Post Views 01

March 1, 2026

अजमेर शरीफ दरगाह पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ज़हिर खान की ओर से रोज़ादारो के लिए इफ़्तार का आयोजन करवाया गया।

विश्व भर में मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में इस्लामिक महीना रमज़ान की इबादत का दौर जारी है। मुसलमान अपने अल्लाह की  दया, आशीर्वाद और अपने गुनाहों से क्षमा के लिए रमज़ान के रोज़े रख रहे है। इसी तरह
अजमेर शरीफ दरगाह पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ज़हिर खान की ओर से रोज़ादारो के लिए इफ़्तार का आयोजन करवाया गया। दरगाह के ख़ादिम व अंजुमन के पूर्व मेम्बर हाजी सैय्यद इमरान चिश्ती के अनुसार ज़हिर खान हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि से बेहद आस्था रखते है। यही वजह है की उनकी ओर से हर साल अजमेर शरीफ दरगाह  पर रोज़ा इफ़्तार कराया जाता है। 

इमरान चिश्ती के मुताबिक़ ज़हिर खान और उनके परिवार के लिए हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार मे विशेष दुआ भी की गई है। चिश्ती ने बताया कि ज़हीर खान ने विशेष कर अपने पुत्र फतेह सिंह खान के उज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए दुआ करवाई है। ग़ौरतलब है कि ज़हीर खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री सागरिका घाटके 23 नवंबर 2017 को विवाह के बंधन में बंधे थे और उनके एक बेटा है जिसका जन्म 16 अप्रैल 2025 में हुआ था। जिसका नाम फतेहसिंह खान रखा है। यही वजह है कि पवित्र रमज़ान के महीने में उसके लिए विशेष दुआ करवाई गई है।

ज़हीर खान द्वारा अजमेर दरगाह में रोज़ा इफ्तार का आयोजन करवाने का मुख्य उद्देश्य इस्लामिक पवित्र महीना रमज़ान है। जिसमे विश्व भर के मुसलमानों के लिए विशेष ईश्वर कृपा, दया और मानवता के साथ धैर्य का सबक देने वाला है। रमज़ान के महीने में मुसलमान अपने रब ( ईश्वर ) को राज़ी करने के लिए ज़कात ( अपने माल में से एक हिस्सा ) ज़रूरत मंद गरीबो में दान करता है और 30 दिन के रोज़े रख कर गरीबो की भूख प्यास का अहसास करता है। इसी तरह हर मुसलमान अपनी हैसियत के 
अनुसार अपने धार्मिक स्थलों और आस पड़ोस में सेहरी इफ्तार ( खाने पीने का सामान ) भेजते है। ज़हीर खान भी अजमेर दरगाह में हर वर्ष चादर फूल पेश करते है और रमज़ान माह में रोज़ादारो को इफ़्तार भी करवाते है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved