For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119732205
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ब्रह्म नगरी पुष्कर में 2 व 4 मार्च को अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव की धूम रहेगी। 2 मार्च को शुभ मुहूर्त में शहर के होलिका चौक, वराह घाट चौक सहित विभिन्न स्थानों पर प्रह्लाद पूजन के बाद होलिका दहन किया जाएगा। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान झूलेलाल के जयकारे पर सिंधी समाज ने जताया आभार,चेटीचंड महोत्सव की तैयारियाँ शुरू |  Ajmer Breaking News: जनसेवा ही जनप्रतिनिधि का परम धर्म – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: देसी कट्टे के साथ पकड़े गए बदमाश, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, पुष्कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर्ज शुरू कर दी |  Ajmer Breaking News: दिनदहाड़े लूट का खुलासा: चार घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजे गए |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन चौराहा स्टेशन रोड स्थित लिली ज्वेलर्स शॉप को शातिर चोरों ने बनाया निशाना, लगभग 9 लाख रुपए के आभूषण लेकर हुए हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: रंगों के पर्व होली के लिए सज गए बाजार हालांकि धूलंडी होली को लेकर लोगों में है संशय, ग्रहण के चलते 4 मार्च को खेली जाएगी धूलंडी,लोगों ने रंग गुलाल की कि खरीददारी बाजार दिखे रंगीन  |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर लेडिज द्वारा रंगीला फाग महोत्सव का आयोजन, श्रीराम वाटिका में महिलाओं ने फाग उत्सव की मचाई धूम, |  Ajmer Breaking News: बिहार के जिला मुजफ्फरपुर से स्केटिंग करते हुए चार युवक पहुंचे अजमेर शरीफ दरगाह, |  Ajmer Breaking News: विश्व भर में मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में इस्लामिक महीना रमज़ान की इबादत का दौर जारी है। | 

अजमेर न्यूज़: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान झूलेलाल के जयकारे पर सिंधी समाज ने जताया आभार,चेटीचंड महोत्सव की तैयारियाँ शुरू

Post Views 01

March 1, 2026

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देशन में आयोजन की रूपरेखा पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान झूलेलाल के जयकारे पर सिंधी समाज ने जताया आभार

चेटीचंड महोत्सव की तैयारियाँ शुरू

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देशन में आयोजन की रूपरेखा पर हुई चर्चा

अजमेर, एक मार्च। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाने पर सिंधी समाज ने उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे सिंधी समाज की आस्था एवं सांस्कृतिक गौरव के प्रति सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि इससे समाज में विशेष उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण निर्मित हुआ है।

इसी क्रम में चेटीचंड महोत्सव को व्यापक, वृहद एवं सर्वसमाज की सहभागिता के साथ हर्षाेल्लासपूर्वक मनाने के उद्देश्य से दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम में बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजन को भव्य स्वरूप देने की कार्ययोजना तैयार की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि चेटीचंड महोत्सव सर्वसमाज की सहभागिता के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए तथा शोभायात्रा, झांकियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अनुशासन, सुरक्षा एवं समन्वय का विशेष ध्यान रखा जाए। 

इसमें आगामी 19 से 21 मार्च तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय चेटीचंड मेले की रूपरेखा पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट झूलेलाल धाम की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। 

ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मार्च को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी ने बताया कि इस आयोजन को समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपरा एवं धार्मिक आस्था के प्रतीक के रूप में मनाया जाएगा।

बैठक में सिंधी समाज की धार्मिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित झांकियाँ सजाकर लाने वाली संस्थाएँ, पूज्य सिंधी पंचायत के सदस्य एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को ऎतिहासिक एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया।

इसके पश्चात मंदिर परिसर में विराजमान पूज्य झूलेलाल साहिब एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के समक्ष सामूहिक रूप से फाग महोत्सव मनाया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved