For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119731497
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ब्रह्म नगरी पुष्कर में 2 व 4 मार्च को अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव की धूम रहेगी। 2 मार्च को शुभ मुहूर्त में शहर के होलिका चौक, वराह घाट चौक सहित विभिन्न स्थानों पर प्रह्लाद पूजन के बाद होलिका दहन किया जाएगा। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान झूलेलाल के जयकारे पर सिंधी समाज ने जताया आभार,चेटीचंड महोत्सव की तैयारियाँ शुरू |  Ajmer Breaking News: जनसेवा ही जनप्रतिनिधि का परम धर्म – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: देसी कट्टे के साथ पकड़े गए बदमाश, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, पुष्कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर्ज शुरू कर दी |  Ajmer Breaking News: दिनदहाड़े लूट का खुलासा: चार घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजे गए |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन चौराहा स्टेशन रोड स्थित लिली ज्वेलर्स शॉप को शातिर चोरों ने बनाया निशाना, लगभग 9 लाख रुपए के आभूषण लेकर हुए हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: रंगों के पर्व होली के लिए सज गए बाजार हालांकि धूलंडी होली को लेकर लोगों में है संशय, ग्रहण के चलते 4 मार्च को खेली जाएगी धूलंडी,लोगों ने रंग गुलाल की कि खरीददारी बाजार दिखे रंगीन  |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर लेडिज द्वारा रंगीला फाग महोत्सव का आयोजन, श्रीराम वाटिका में महिलाओं ने फाग उत्सव की मचाई धूम, |  Ajmer Breaking News: बिहार के जिला मुजफ्फरपुर से स्केटिंग करते हुए चार युवक पहुंचे अजमेर शरीफ दरगाह, |  Ajmer Breaking News: विश्व भर में मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में इस्लामिक महीना रमज़ान की इबादत का दौर जारी है। | 

अजमेर न्यूज़: आदर्श नगर लेडिज द्वारा रंगीला फाग महोत्सव का आयोजन, श्रीराम वाटिका में महिलाओं ने फाग उत्सव की मचाई धूम,

Post Views 01

March 1, 2026

कई तरह की प्रतियोगिताओं के साथ नृत्य का हुआ आयोजन, फूलों संग खेली होली, स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ के नारे के साथ स्वदेशी वस्तुओं की लगी स्टॉल्स 

आदर्श नगर लेडिज द्वारा रंगीला फाग महोत्सव का आयोजन, श्रीराम वाटिका में महिलाओं ने फाग उत्सव की मचाई धूम,

कई तरह की प्रतियोगिताओं के साथ नृत्य का हुआ आयोजन, फूलों संग खेली होली, स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ के नारे के साथ स्वदेशी वस्तुओं की लगी स्टॉल्स 

फाल्गुन मास में फागुन उत्सव के आयोजन बहुतायत में हो रहे हैं। इसी कड़ी में आदर्श नगर लेडिस द्वारा श्री राम वाटिका आदर्श नगर में रंगीला फाग का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने फाग साड़ी पहनकर नृत्य करते हुए फूलों के साथ होली खेली और फाग उत्सव का आनंद लिया। आयोजक विनीता शर्मा और महिमा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने महिलाओं के लिए महिलाओं के सहयोग से ही इस फाग उत्सव का आयोजन किया है। जिसमें महिलाओं ने बड़ी भागीदारी निभाते हुए घर की चार दिवारी से निकलकर इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया है। यहां महिलाओं के लिए एकल, डुएट और सामूहिक नृत्य के आयोजन किए गए तो वहीं रैंप वॉक भी कराया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कारों से नवाजा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिसेज राजस्थान 2021 दीप्ति चिनारिया थी तो वहीं अन्य अतिथियों में निकिता शर्मा, ऋषभ अग्रवाल, अनुपमा यादव सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा मोदी जी के स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ के नारे को चरितार्थ करते हुए यहां महिलाओं के द्वारा निर्मित स्वदेशी वस्तुओं की स्टॉल्स भी लगाई गई। कुल मिलाकर सभी महिलाओं ने इस रंगीला फाग उत्सव का जमकर लुत्फ उठाया। फूलों संग होली खेलते हुए सभी को रंगों के पर होली की शुभकामनाएं दी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved