Post Views 01
March 1, 2026
देसी कट्टे के साथ पकड़े गए बदमाश, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, पुष्कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर्ज शुरू कर दी
पुष्कर–किशनपुरा मार्ग पर देर रात लूट की नीयत से की गई हिंसक वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने अस्पताल से घर लौट रहे लोगों को निशाना बनाते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में एक पुरुष और एक महिला घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार भागचंद रावत अपनी मां शांति देवी और भाभी सुआ देवी को पुष्कर चिकित्सालय में उपचार करवाकर मोटरसाइकिल से अपने गांव गनाहेड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने मोटरसाइकिल को गिरा दिया और भागचंद के गले पर धारदार हथियार रखकर मारपीट की।पीड़ितों के अनुसार आरोपियों ने भाभी सुआ देवी को लूट की नीयत से झाड़ियों में ले जाने का प्रयास किया। युवक ने पत्थर फेंककर विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें छोड़ा और मां शांति देवी की ओर बढ़ने लगे। महिलाओं के चिल्लाने पर ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग निकले।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए किशनपुरा क्षेत्र में दो आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। तीसरा आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले जांच जारी है
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved