Post Views 01
March 1, 2026
रंगों के पर्व होली के लिए सज गए बाजार हालांकि धूलंडी होली को लेकर लोगों में है संशय, ग्रहण के चलते 4 मार्च को खेली जाएगी धूलंडी,लोगों ने रंग गुलाल की कि खरीददारी बाजार दिखे रंगीन
रंगों का पर्व होली 4 मार्च को खेला जाएगा, इससे पूर्व 2 मार्च को गोधूलि बेला में होलीका दहन होगा। 3 मार्च को ग्रहण के चलते मंदिरों के पट बंद रहेंगे तो वही पूजा पाठ भी निषेध रहेगा। पंडितों के मुताबिक होली 4 मार्च को खेली जाएगी जिसे लेकर बाजार रंगों से सजे दिखाई दे रहे हैं। अजमेर के केसरगंज, नया बाजार, चूड़ी बाजार,मदार गेट
कवड्स पूरा सहित आसपास के बाजारों में अलग-अलग वैरायटी के रंग गुलाल पिचकारी की बिक्री हो रही है। वहीं बड़ी संख्या में लोग रंग गुलाल पिचकारी खरीदने के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। विक्रेताओं ने बताया कि इस बार इको फ्रेंडली रंग की ज्यादा डिमांड है। इसलिए अरारोट से बने विभिन्न रंगों के गुलाल बहुतायत में बिक रहे हैं। वही पक्के कलर भी इको फ्रेंडली है जो त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। लोग सस्ते और त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले रंग खरीदने से बचें ।
खरीददारों ने बताया कि इस बार बाजार में रंग गुलाल पिचकारी की अनेकों वैरायटी उपलब्ध है। तो वहीं पक्के कलर भी कई क्वालिटी के बिक रहे हैं। साथ ही बच्चों के लिए डोरेमोन, मोदी वाली पिचकारी ज्यादा बिक रही है हैंगिंग पिचकारी, बैग पिचकारी और भी अनेकों तरह की पिचकरिया बिक्री के लिए बाजार में मौजूद है। कुल मिलाकर रंगों के पर्व के लिए हर सामान बाजार में उपलब्ध है। प्रेम और भाईचारे के इस पर्व को लोग एक दूसरे के गुलाल लगाकर मनाते हैं और गले मिलकर होली के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी गिले शिकवे दूर करते हैं।तो आप भी खुलकर प्रेम से पर्व को इंजॉय करिए,होराइजन हिंद परिवार की ओर से सभी को होली की एडवांस में शुभकामनाएं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved