For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119732431
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ब्रह्म नगरी पुष्कर में 2 व 4 मार्च को अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव की धूम रहेगी। 2 मार्च को शुभ मुहूर्त में शहर के होलिका चौक, वराह घाट चौक सहित विभिन्न स्थानों पर प्रह्लाद पूजन के बाद होलिका दहन किया जाएगा। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान झूलेलाल के जयकारे पर सिंधी समाज ने जताया आभार,चेटीचंड महोत्सव की तैयारियाँ शुरू |  Ajmer Breaking News: जनसेवा ही जनप्रतिनिधि का परम धर्म – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: देसी कट्टे के साथ पकड़े गए बदमाश, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, पुष्कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर्ज शुरू कर दी |  Ajmer Breaking News: दिनदहाड़े लूट का खुलासा: चार घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजे गए |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन चौराहा स्टेशन रोड स्थित लिली ज्वेलर्स शॉप को शातिर चोरों ने बनाया निशाना, लगभग 9 लाख रुपए के आभूषण लेकर हुए हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: रंगों के पर्व होली के लिए सज गए बाजार हालांकि धूलंडी होली को लेकर लोगों में है संशय, ग्रहण के चलते 4 मार्च को खेली जाएगी धूलंडी,लोगों ने रंग गुलाल की कि खरीददारी बाजार दिखे रंगीन  |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर लेडिज द्वारा रंगीला फाग महोत्सव का आयोजन, श्रीराम वाटिका में महिलाओं ने फाग उत्सव की मचाई धूम, |  Ajmer Breaking News: बिहार के जिला मुजफ्फरपुर से स्केटिंग करते हुए चार युवक पहुंचे अजमेर शरीफ दरगाह, |  Ajmer Breaking News: विश्व भर में मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में इस्लामिक महीना रमज़ान की इबादत का दौर जारी है। | 

अजमेर न्यूज़: ब्रह्म नगरी पुष्कर में 2 व 4 मार्च को अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव की धूम रहेगी। 2 मार्च को शुभ मुहूर्त में शहर के होलिका चौक, वराह घाट चौक सहित विभिन्न स्थानों पर प्रह्लाद पूजन के बाद होलिका दहन किया जाएगा।

Post Views 01

March 1, 2026

4 मार्च को धुलंडी पर मेला स्टेडियम में सामूहिक होली खेली जाएगी। नगर परिषद के आयुक्त जनार्दन शर्मा ने बताया कि तीन हजार किलो गुलाल की व्यवस्था की गई है।

पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आगाज, 85 लोक कलाकार बिखेरेंगे रंग,पुष्कर में पूरीम और होली साथ-साथ, ईरान-इजराइल युद्ध से पर्यटक परेशान,3 मार्च जगत पिता ब्रह्मा मंदिर रहेगा बंद

ब्रह्म नगरी पुष्कर में 2 व 4 मार्च को अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव की धूम रहेगी। 2 मार्च को शुभ मुहूर्त में शहर के होलिका चौक, वराह घाट चौक सहित विभिन्न स्थानों पर प्रह्लाद पूजन के बाद होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 से रात 10 बजे तक मेला स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें पद्मश्री गुलाबो सपेरा समेत 85 से अधिक लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे। राज्य सरकार ने कार्यक्रम के लिए 12 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। सांस्कृतिक संध्या में नरेंद्र सोलंकी अपनी 12 सदस्यीय टीम के साथ नगाड़ा व शंख वादन करेंगे। गुलाबो सपेरा 13 कलाकारों के साथ कालबेलिया व सपेरा नृत्य प्रस्तुत करेंगी। भरतपुर के कलाकार महारास और फूलों से ब्रज की होली खेलेंगे। हेमंत देवड़ा के निर्देशन में 15 विदेशी युवतियां राजस्थानी लोकगीतों पर थिरकेंगी। बाड़मेर के भंगर खान लंगा-मांगणियार गायन प्रस्तुत करेंगे, किशनगढ़ की नेहा वैष्णव घूमर व चरी नृत्य करेंगी, जबकि पुष्कर के विन्नी देवड़ा 10 कलाकारों के साथ गिटार वादन करेंगे।

प्रसिद्ध ज्योतिषविद पंडित दीपक शास्त्री के अनुसार फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी 2 मार्च 2026 को प्रदोषकाल में होलिका दहन शास्त्रसम्मत रहेगा। 3 मार्च को पूर्णिमा होने के बावजूद ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण और प्रदोष से पूर्व पूर्णिमा समाप्त होने के कारण दहन संभव नहीं है। 2 मार्च को सायं 5:56 बजे से भद्रा प्रारंभ होकर 3 मार्च प्रातः 5:26 बजे तक रहेगी, किंतु प्रदोष में भद्रा का मुख नहीं रहेगा, इसलिए 2 मार्च को ही दहन का निर्णय लिया गया है। ब्रह्मा मंदिर के पुजारी वैभव वशिष्ठ ने बताया कि 3 मार्च को दोपहर 3:20 से शाम 6:46 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा। इसके चलते जगत पिता ब्रह्मा मंदिर पुष्कर के पट बंद रहेंगे।

4 मार्च को धुलंडी पर मेला स्टेडियम में सामूहिक होली खेली जाएगी। नगर परिषद के आयुक्त जनार्दन शर्मा ने बताया कि तीन हजार किलो गुलाल की व्यवस्था की गई है। देसी-विदेशी सैलानी रंगों से होली खेलकर उत्सव का आनंद लेंगे।

इस बार 2 हजार से अधिक विदेशी पर्यटक, जिनमें बड़ी संख्या इजरायली सैलानियों की है, होली मनाने पुष्कर पहुंचे हैं। 2 मार्च को इजरायली पर्यटक अपना पारंपरिक ‘पूरीम’ कलर फेस्टिवल भी मनाएंगे। हालांकि ईरान-इजराइल युद्ध के कारण कुछ पर्यटक चिंतित नजर आए और अपने परिजनों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

पर्यटकों की आवक से होटल व्यवसाय में उत्साह है। पुष्कर होटल संगठन के अध्यक्ष प्रवीण प्रताप सिंह और राजेंद्र महावर के अनुसार अधिकांश होटल व रिजॉर्ट बुक हैं।  पुष्कर के टूरिस्ट गाइड गिरिराज पाराशर ने बताया कि वैश्विक परिस्थितियों और उड़ानों के रद्द होने से विदेशी पर्यटकों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कुछ कम है, लेकिन भारतीय पर्यटकों की अच्छी भागीदारी से बाजारों में रौनक बनी हुई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved