Post Views 01
March 1, 2026
दिनदहाड़े लूट का खुलासा: चार घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजे गए
अजमेर शहर में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का कोतवाली थाना पुलिस ने महज चार घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशनगढ़ निवासी 29 वर्षीय नीरज शर्मा (सर्वाड़ी गेट) और 52 वर्षीय राधेश्याम प्रजापति (कुमार मोहल्ला) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने दबोचा। कार्रवाई में कोतवाली थाने के कांस्टेबल गोवर्धन चौधरी और अभय कमांड के सिपाही रामनिवास की अहम भूमिका रही।
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने दिनदहाड़े पदमपुरा गेंगल निवासी जसराज गुर्जर से सोने का मांडला लूट लिया था और मौके से फरार हो गए थे। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा।nपुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर लूटे गए सोने के आभूषण बरामद करने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved