Post Views 01
March 1, 2026
बिहार के जिला मुजफ्फरपुर से स्केटिंग करते हुए चार युवक पहुंचे अजमेर शरीफ दरगाह,
करीब 18 दिन में 1300 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे अजमेर,भारत का तिरंगा ओर ख़्वाजा साहब की दरगाह का फोटो पीठ पर बांधकर पूरी की यात्रा ,स्केटिंग के जरिए दिया एकता और जुनून का संदेश,
दरगाह में चादर पेश कर करेंगे मन्नत अदा,युवाओं ने कहा—सोशल मीडिया छोड़ खेलों को दें समय,बोले—स्पोर्ट्स ही असली प्रेरणा, फिट इंडिया का यही है रास्ता, पूरे रास्ते हर मजहब के लोगों ने दिया प्यार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से चार दोस्त स्केटिंग करते हुए अजमेर पहुंचे और उन्होंने यहां ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जियारत कर एकता भाईचारे की खुशहाली की दुआ की।
बिहार के वैशाली जिला निवासी एमडी इमरान ने बताया कि उनके साथ मोतिहारी से दो लोग हैं और मुजफ्फरपुर का एक साथी है। चारों के चारों पिछले ढाई साल से स्केटिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसी दरमियान सब ने ठाना की स्केटिंग करते हुए यदि अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचकर जियारत की जाए तो अच्छा रहेगा और इसी उद्देश्य को लेकर निकल पड़े अपने मिशन पर और पहुंच गए 18 दिन में 1290 किलोमीटर की यात्रा करते हुए अजमेर। एमडी इमरान ने बताया कि उन्हें रास्ते भर हर मजहब के लोगों का बड़ा प्यार मिला सभी का सहयोग मिला। सब ने खाने-पीने रहने के लिए पूछा। बहरहाल इन दोनों रमजान के रोजे चल रहे है इसलिए वह सिर्फ सहरी और इफ्तार ही करते हैं ।
दिनभर कुछ खाते पीते नहीं इसके बावजूद भी उन्हें किसी तरह की कोई ज्यादा थकान महसूस नहीं हुई है। उन्होंने ख्वाजा साहब का शुक्रिया अदा किया। यहां से अब वापस ट्रेन द्वारा बिहार के लिए रवाना होंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved