For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119732265
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ब्रह्म नगरी पुष्कर में 2 व 4 मार्च को अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव की धूम रहेगी। 2 मार्च को शुभ मुहूर्त में शहर के होलिका चौक, वराह घाट चौक सहित विभिन्न स्थानों पर प्रह्लाद पूजन के बाद होलिका दहन किया जाएगा। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान झूलेलाल के जयकारे पर सिंधी समाज ने जताया आभार,चेटीचंड महोत्सव की तैयारियाँ शुरू |  Ajmer Breaking News: जनसेवा ही जनप्रतिनिधि का परम धर्म – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: देसी कट्टे के साथ पकड़े गए बदमाश, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, पुष्कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर्ज शुरू कर दी |  Ajmer Breaking News: दिनदहाड़े लूट का खुलासा: चार घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजे गए |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन चौराहा स्टेशन रोड स्थित लिली ज्वेलर्स शॉप को शातिर चोरों ने बनाया निशाना, लगभग 9 लाख रुपए के आभूषण लेकर हुए हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: रंगों के पर्व होली के लिए सज गए बाजार हालांकि धूलंडी होली को लेकर लोगों में है संशय, ग्रहण के चलते 4 मार्च को खेली जाएगी धूलंडी,लोगों ने रंग गुलाल की कि खरीददारी बाजार दिखे रंगीन  |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर लेडिज द्वारा रंगीला फाग महोत्सव का आयोजन, श्रीराम वाटिका में महिलाओं ने फाग उत्सव की मचाई धूम, |  Ajmer Breaking News: बिहार के जिला मुजफ्फरपुर से स्केटिंग करते हुए चार युवक पहुंचे अजमेर शरीफ दरगाह, |  Ajmer Breaking News: विश्व भर में मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में इस्लामिक महीना रमज़ान की इबादत का दौर जारी है। | 

अजमेर न्यूज़: जनसेवा ही जनप्रतिनिधि का परम धर्म – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत

Post Views 01

March 1, 2026

सर्किट हाउस, अजमेर में जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याओं का तत्परता से किया निस्तारण

जनसेवा ही जनप्रतिनिधि का परम धर्म – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत

सर्किट हाउस, अजमेर में जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याओं का तत्परता से किया निस्तारण

"जनता हमारे लोकतंत्र की वास्तविक मालिक है और जनसेवा जनप्रतिनिधियों का सर्वोच्च कर्तव्य" — इस भावना को चरितार्थ करते हुए जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने आज सर्किट हाउस, अजमेर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना।

जनसुनवाई के दौरान मंत्री श्री रावत के समक्ष ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक के नागरिकों ने विभिन्न विषयों — जैसे सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, राजस्व एवं सामाजिक योजनाओं — से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। श्री रावत ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए।

मंत्री श्री रावत ने इस अवसर पर कहा कि — “हमारा उद्देश्य केवल प्रशासनिक निस्तारण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और प्रसन्नता का संचार हो, यही हमारी सेवा का वास्तविक प्रतिफल है। जनसुनवाई जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए हम समाज की नब्ज़ समझ पाते हैं।”

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी समस्या के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विभाग को जनभावनाओं के अनुरूप संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने मंत्री श्री रावत के प्रति अपने विश्वास एवं आभार की अभिव्यक्ति करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से हो रहा है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved