Post Views 91
February 28, 2026
उदयपुर | केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत पूरी न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि “जो दोषी है, उस पर कार्रवाई होगी, लेकिन जो निर्दोष है, उस पर कतई कोई आंच नहीं आएगी।”
चिराग पासवान ने कहा कि सदन लोकतंत्र का मंच है और विपक्ष को सदन की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि न्याय प्रणाली स्वतंत्र है और निर्दाेषों को हमेशा न्याय मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री डबोक एयरपोर्ट, उदयपुर पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उन्हें खाटूश्यामजी की तस्वीर भेंट की। इसके बाद उनका काफिला होटल लीला पैलेस के लिए रवाना हुआ, जहां उन्होंने ‘यंग प्रोफेशनल और एंटरप्रेन्योर कॉन्फ्रेंस’ में बतौर मुख्य वक्ता युवाओं और उद्यमियों को संबोधित किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved