Post Views 01
February 27, 2026
फाल्गुनी लक्खी मेले पर अजमेर में निकाली गई विशाल निशान यात्रा , श्याम भक्तों का उमडा जन सैलाब, ईत्र एवं गुलाब के फूलों से खेली होली
अजमेर । फाल्गुनी लक्खी मेले के अवसर पर शुक्रवार को श्री गिर्राज धरण मंडल द्वारा 10वीं श्री श्याम ध्वजा यात्रा व फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। विशाल निशान यात्रा में सैकड़ो श्याम भक्त नाचते गाते श्री खाटू श्याम जी के निशान लेकर चल रहे थे ।श्री गिर्राज धरण मंडल के विनोद अग्रवाल ने बताया कि बाबा खाटू श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले के अवसर पर पुरानी मंडी से मदार गेट सूरजकुंड स्थित खाटू श्याम मंदिर तक विशाल निशान यात्रा निकाली गई । निशान यात्रा निकालने से पूर्व पुरानी मंडी सुभाष चौक पर श्याम भक्तों ने संकीर्तन किया। विशाल निशान यात्रा में शाम भक्तों का जन्म सैलाब उमड पड़ा। इस अवसर पर विख्यात भजन गायक विमल गर्ग ने भजनों की प्रस्तुति दी। निशान यात्रा का समापन मदार गेट खाटू श्याम मंदिर में हुआ । महा आरती के बाद प्रसादी का आयोजन किया गया। महाआरती के के बाद फाग महोत्सव में फूलों व इत्र से श्याम बाबा संग भक्तों द्वारा होली खेली गई ।महआरती के अवसर पर अंशु अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, वीरेन्द्र जैन, ललित गोयल, सूरज गोयल कांच वाले, किशन गुप्ता, जवाहर फाउंडेशन के शिवकुमार बंसल, राजकुमार गर्ग, ललित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्याम भक्त उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved