Post Views 01
February 26, 2026
अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार नेहरू नगर पुलिया के पास बाइक ओर स्कूटी मे हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत,दो घायलों का जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी
अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत बीती रात लगभग 11:30 बजे अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहा है स्कूटी सवार एक मोटरसाइकिल से आ रहा है दो युवकों से टकरा गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
मामला शराब तस्करी से जुडा होने की आशंका जताई जा रही है।अवैध तरीके से एक जगह से दूसरी जगह शराब को ले जाया जा रहा था इसी दौरान ये दुर्घटना हो गई।
दुर्घटना के बाद देसी दारु की कांच ओर प्लास्टिक की बोतले रोड पे बिखर गई।अवैध शराब ले जाने के कारण हुए एक्सीडेंट मे गुलाब बाड़ी निवासी स्कूटी सवार मोहित की मौत हो गई। जबकि गुलाब बाड़ी निवासी गौरव ओर शराब के ठेके पे काम करने वाला अर्चित गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जेएलएन अस्पताल में किया जा रहा है।रात 10:30 से 11 बजे अवैध रूप से ले जाई रही शराब ने आबकारी विभाग ओर थाना क्षेत्र की पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरहाल अलवरगैट थाना पुलिस जाँच मे जुटी है की रात 11 बजे इतनी मात्रा में देसी शराब की 2-3 पेटी कहा से लायी जा रही थी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved