For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119507277
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चाय चौपाल का आयोजन, चाय चौपाल के दौरान युवाओं में जोश भरने का किया गया काम, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल  |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार नेहरू नगर पुलिया के पास बाइक ओर स्कूटी मे हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत,दो घायलों का जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी  |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर डीआईजी योगेश दाधीच और पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने की प्रेस वार्ता, रूट डायवर्जन की दी जानकारी |  Ajmer Breaking News: जानवरों की सेवा में अग्रणी सेवा परमो धर्म टीम द्वारा किया गया घायल गाय का रेस्क्यू , घायल गाय को टेम्पो की मदद से पहुंचाया अस्पताल, देर रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गाय की बचाई जान  |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में ठेके पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर्स को समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया है। |  Ajmer Breaking News: बिहार से अजमेर आकर मजदूरी करने वाले मजदूर की बीवी और बच्चों का हुआ अपहरण, आदर्श नगर थाना पुलिस ने तीन दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट की दर्ज, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल परिसर में दो बच्चों के साथ घूम रही एक अनजान महिला को कर्मचारियों ने संदिग्ध परिस्थितियों में देखा। |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को महाविद्यालय के महात्मा गांधी सभागार में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन किया गया । |  Ajmer Breaking News: अजमेर युवा कांग्रेस द्वारा मोदी के अजमेर आने के कार्यक्रम ओर यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध, | 

अजमेर न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर डीआईजी योगेश दाधीच और पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने की प्रेस वार्ता, रूट डायवर्जन की दी जानकारी

Post Views 01

February 26, 2026

डीआईजी योगेश दाधीच व अजमेर एसपी वंदिता राणा ने आमजन से अपील की है कि पुलिस की व्यवस्थाएं बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें और अनावश्यक रूप से हाईवे का उपयोग न करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर डीआईजी योगेश दाधीच और पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने की प्रेस वार्ता, रूट डायवर्जन की दी जानकारी


अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को होने वाली जन सभा को लेकर जिला पुलिस ने  ट्रैफिक व्यवस्थाओ में बदलाव किए हैं जिसकी जानकारी देने के लिए शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक कक्ष में डीआईजी योगेश दाधीच और पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने पत्रकार वार्ता की उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे-8 पर 28 फरवरी को सुबह 6 बजे से भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। साथ ही सभा में आने-जाने वाले वाहनों के लिए कायड़ विश्राम स्थली के पास हाईवे पर वाहन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जहां करीब 10 हजार वाहनों के खड़े करने की क्षमता रहेगी। डीआईजी योगेश दाधीच व अजमेर एसपी वंदिता राणा ने आमजन से अपील की है कि पुलिस की व्यवस्थाएं बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें और अनावश्यक रूप से हाईवे का उपयोग न करें।

मांगलियावास तिराहा से नसीराबाद रोड पर डायवर्जन सुबह 6 बजे से ब्यावर रोड से अजमेर-जयपुर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को मांगलियावास से नसीराबाद रोड होते हुए जयपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। नसीराबाद-जयपुर बाइपास तिराहे से जयपुर रोड पर डायवर्जन सुबह 6 बजे से ब्यावर रोड एवं भीलवाड़ा रोड से अजमेर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को नसीराबाद बाइपास दिलवाड़ी पुलिया से श्रीनगर-जयपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। किशनगढ़ में जयपुर-अजमेर बाइपास तिराहे से नसीराबाद भीलवाड़ा रोड पर डायवर्जन सुबह 6 बजे से जयपुर रोड से अजमेर-ब्यावर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को किशनगढ़ बाइपास से श्रीनगर, नसीराबाद बाइपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। मकराना तिराहा से जयपुर रोड पर डायवर्जन सुबह 6 बजे से मेगा हाईवे रूपनगढ़ रोड से अजमेर-ब्यावर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को मकराना चौराहा से नसीराबाद बाइपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रुपनगढ़ से नरैना, जयपुर रोड पर डायवर्जन सुबह 6 बजे से परबतसर से किशनगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को रूपनगढ़ तिराहा से नरैना जयपुर की तरफ भेजा जाएगा। फरासिया फाटक तिराहा से जयपुर रोड पर डायवर्जन को सुबह 6 बजे से किशनगढ़ रोड से अजमेर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को मकराना चौराहा किशनगढ़ की ओर भिजवाया जाएगा।
क्रिकेट स्टेडियम पार्किंग नागौर रोड से कायड़ विश्राम स्थली हाईवे कट एवं सहारा पार्किंग से आगे सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved