Post Views 41
February 26, 2026
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, अजमेर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं माय भारत अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में 26 फरवरी 2026 गुरुवार को महाविद्यालय के महात्मा गांधी सभागार में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का मुख्य विषय "आपातकाल के 50 वर्षः भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक" पर जिले के विभिन्न महाविद्यालय और विश्वविद्यालय से 80 प्रतिभागी शामिल हुए ।
जिन्होंने उक्त विषय पर पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत किएमहाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर मनोज बेरवाल ने बताया कि जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता के निर्णायकों द्वारा चयनित पांच प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्रदान होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जयपुर विधानसभा में होगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित तीन प्रतिभागियों को राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा जो कि दिल्ली संसद भवन में होगी।
संगोष्ठी का शुभारंभ संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर माय भारत अजमेर के प्रतिनिधि जयेश मीणा, महाविद्यालय के लेक्चरर और विद्यार्थीगण मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved