Post Views 51
February 26, 2026
गुरुवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मनोज बेरवाल ने बताया कि महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग ओर उसके सभी शिक्षकों ने और विशेष रूप से गार्डन को संभालने वाले विरम जी माली की मेहनत से आज हमें विभिन्न प्रजातियों के दुर्लभ पुष्पों को नज़दीक से देखने का अवसर प्राप्त हुआ है।यहां कुछ-कुछ ऐसे पुष्प भी हैं जो आपको केवल यही देखने को मिलेंगे अन्यत्र नहीं मिलते हैं क्योंकि हमारे बगीचे के केयर टेकर विरम जी उनको दो-तीन महीने पहले से ही तैयार करते हैं।आज इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ थे। जिन्होंने इस पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया और यहां प्रदर्शित पुष्पों की सुंदरता को सराहा।
मैं सभी शहर वासियों का जो भी पुष्प में प्रेम रखते हैं रुचि रखते हैं सबको आमंत्रित करता हूं कि वे दो दिन चलने वाली इस पुष्प प्रदर्शनी को देखें और अपने विचार प्रस्तुत करें।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved