Post Views 01
February 26, 2026
बिहार से अजमेर आकर मजदूरी करने वाले मजदूर की बीवी और बच्चों का हुआ अपहरण, आदर्श नगर थाना पुलिस ने तीन दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट की दर्ज, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
भुवनेश्वर कुमार पुत्र सुरज पासवान, निवासी-वार्ड नंबर-6, डीह, बचौली उर्फ बजिदपुर, जिला वैशाली. बिहार, हाल निवासी किशन रावत का मकान, हताई चौक, माखुपुरा, अजमेर में विगत 6 वर्षों से परिवार सहित निवास कर रहा है। लेकिन कुछ दिन पूर्व एक मुस्लिम युवक उसकी पत्नी और बच्चों का अपहरण कर ले गया और उसके बाद फोन पर उसे धमकी दी कि अब पत्नी और बच्चों के वापस आने की उम्मीद मत रखना इसके बाद उसने आदर्श नगर थाना पुलिस में शिकायत दी लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं हुई आखिर तीन दिन मेहनत करने के बाद पुलिस ने मात्र गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज कर ली जबकि मामला संगीत है और अपहरण से जुड़ा हुआ है साथ ही धर्म परिवर्तन की बात भी सामने आ रही है इसके बाद गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी के साथ पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक के सामने प्रस्तुत होकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पत्नी और बच्चों को जल्द से जल्द वापस सुरक्षित दिलाने की अपील की है।
पीड़ित भुवनेश्वर ने बताया कि मजदूरी करता हूं तथा मेरे दो पुत्र है अनिश, उम्र लगभग 4 वर्ष, व अमित, उम्र लगभग 3 वर्ष है। मेरी पत्नी श्रीमती कीर्ति जो कि माखुपुरा में रद्दी गोदाम में काम करती है, उसी गोदाम में आलम सोयल, मुसलमान भी वहीं काम करता है जो कि मौका देखकर मेरी पत्नी व बच्चो का अपहरण कर दिनांक 23.02.2026 को भगाकर ले गया। इसकी जानकारी मुझे जब मैं मेरे घर पहुंचा तब मेरे बीबी, बच्चे वहां नहीं मिले तब मैंने काफी इधर-उधर उनको ढूंढने का प्रयास किया व जानकारी ली तब पता चला कि आलम सोयल नाम का व्यक्ति मेरी पत्नी व बच्चो का अपहरण करके ले गया। दिनांक 24.02.2026 को मेरे पास आलम सोयल का फोन दिन में आया कि तेरे को जो करना है वो कर लेना तेरे बीबी बच्चो को मैं उठाकर ले गया हूं और अगर इनको ढूंढने का प्रयास किया तो तू व मेरी पत्नी व बच्चे जान से हाथ धो बैठेंगे तथा मैं इन बच्चों का व तेरी पत्नी का अविधिक रूप से धर्म परिवर्तन कराकर इनको मुसलमान बनाऊंगा और यदि नहीं तो इन सबको जान से मार दूंगा,
व कही अन्यत्र बेच दूंगा। मैंने दिनांक 23.02.2026 को सारे प्रयासो के बाद जब आदर्श नगर थाने में धर्म परिवर्तन व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने गया तब पुलिस ने कोई कार्यवाही नही करी जब मैंने पुलिस से काफी हाथाजोडी करी कि मैं बाहर का व्यक्ति हूं मेरी मदद करो तब कहीं जाकर पुलिस ने बमुश्किल दिनांक 25.02.2026 को मात्र गुमशुदगी (लापता) की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने इतिश्री कर ली। दिनांक 26.02.2026 को भी मेरे पास आलम की मां का धमकी भरा फोन नंबर 7783024865 से आया कि तू अब तेरी पत्नी व बच्चो को भूल जा तथा मोबाईल नंबर-9001910834 से भी आज मुझ प्रार्थी के भाभी के नंबर पर भी धमकी भरा फोन आया। श्रीमान जी मैं एक गरीब व्यक्ति हूं मेरे पत्नी व बच्चो के जाने से मैं मानसिक रूप से व्यथित हूं। अगर मेरे बीबी, बच्चे सुरक्षित नही मिलते है तो मेरा जीने का आधार नहीं है।
वीएचपी के पदाधिकारी किशन गुर्जर ने बताया कि उक्त आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तथा संबंधित थाने को उक्त रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुये मुल्जिम को गिरफ्तार कर न्याय दिलवाते हुये कानूनी कार्यवाही की जाए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved