Post Views 01
February 26, 2026
अजमेर युवा कांग्रेस द्वारा मोदी के अजमेर आने के कार्यक्रम ओर यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध,
कलेक्ट्रेट पर मोदी का पुतला जला कर GO BACK MODI के नारो के साथ किया अर्धनग्न प्रदर्शन
अजमेर में 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन को लेकर आज अजमेर युवा कांग्रेस के द्वारा कलेक्ट्ररेट मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में पुतला दहन किया और “Go Back Modi”, “PM is Compromised” तथा “नरेंद्र मोदी सरेंडर” जैसे नारों के साथ उग्र प्रदर्शन कर पुतला जला कर अपनी नाराज़गी दर्ज कराई।
मोहित मल्होत्रा ने बताया कि जिस तरह हाल ही में मोदी सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस द्वारा AI समिट में
प्रदर्शन करने के विरोध में मोदी सरकार द्वारा देश की छवि का बहाना लेकर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जेल भेजा गया उसके विरोध में आज अजमेर युवा कांग्रेस ने अजमेर जिला मुख्यालय पर नरेंद्र मोदी का पुतला जला कर PM is Compromised के नारों के साथ कलेक्ट्ररेट की बैरिकेटिंग पर अर्धनग्न प्रदर्शन कर नरेंद्र मोदी सरेंडर और डरपोक मोदी के नारों से कलेक्ट्रेट को गुंजायमान कर दिया ।
मोहित मल्होत्रा ने मीडिया के माध्यम से मोदी जी से सवाल किया कि जब ट्रम्प द्वारा हमारे देश के प्रधानमंत्रि को धमकाया जा रहा था तब देश की छवि कहा गई? जब देश में किसान आंदोलन में हज़ारो किसान मर रहे थे तब देश की छवि कहाँ गई ? मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा था, पूरा प्रदेश जल रहा था तब देश की छवि कहाँ गई? जब हमारे देश की गोल्ड मेडलिस्ट महिला पहलवान विनेश फोगाट द्वारा भाजपा सांसद पर महिला उत्पीड़न का आरोप था और मोदी सरकार द्वारा उस सांसद को बचाया जा रहा था तब देश की छवि कहा गई थी?? नरवने की किताब में मोदी द्वारा चीनी सेना से डर जाने का खुलासा होने पर देश की छवि कहा गई थी? मोदी सरकार द्वारा सिर्फ निजी स्वार्थ को देखते हुए PM is Compromissed से मिर्ची लगने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पर हिटलर शिप हुकुम चलाया जा रहा हैं जिसके विरोध में अजमेर युवा कांग्रेस ने आज मोदी को आग्रह किया की अगर नरेंद्र मोदी अजमेर जैसी पावन धरती पर आए तो युवा कांग्रेस द्वारा काले झंडों के साथ नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करने के लिए युवा कांग्रेस तैयार है।
जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि देश के युवाओं, किसानों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से बेरोजगारी और आर्थिक असमानता बढ़ी है, जिससे आमजन प्रभावित हो रहे हैं और मोदी जी सिर्फ अदानी और अम्बानी के भलाई करते जा रहे है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवा कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाती रहेगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।“युवा कांग्रेस अजमेर प्रशासन को आग्रह करती हे की हम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के बब्बर शेर हे हम डरने वाले नहीं, झुकने वाले नहीं।
सच और अधिकारों की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।”
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved