Post Views 01
February 27, 2026
अजमेर मंडल पर रेल सेवा पुरस्कार समारोह का शानदार आयोजन
अजमेर मंडल पर 69वां एवं 70वां संयुक्त रेल सेवा पुरस्कार समारोह दिनांक 27.02.2026 को रेलवे ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड अजमेर में मनाया गया । समारोह में अजमेर मंडल पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों हेतु मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
पुरस्कार विजेताओं में श्री मोहित सैनी, राजेश कुमावत, गौरव मिलक, राहुल भारद्वाज, ताराचंद, सुरेंद्र सोनी, जोताराम देवासी, नीरज कुमार सैनी, ओमवीर सिंह, राजेश कुमार सोनी, तरुणा पाठक, सुनील कुमार मिश्रा, रामजीलाल सैनी, मनीष शर्मा, जगदीश अरोड़ा, अनिल, धर्मेंद्र, एंथोनी जोसेफ, भारती शर्मा, निजामुद्दीन खान, गरिमा सहित लेखा विभाग, इंजीनियरिंग,वाणिज्य, विद्युत, चिकित्सा, यांत्रिक, परिचालन, कार्मिक, सामान्य प्रशासन, सुरक्षा, संकेत व दूर संचार तथा स्काउट गाइड के कुल 68 अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। रेल कर्मचारी पुरस्कार प्राप्त कर अत्यधिक उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर इस वर्ष रेलवे बोर्ड व मुख्यालय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर्मचारिओं व अधिकारिओं को भी सम्मानित किया गया |
मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने कहा की इस बार भी मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत व कार्यकुशलता के फलस्वरूप अजमेर मंडल के रेलवे बोर्ड स्तर पर आबूरोड रनिंग रूम ने बेस्ट रनिंग रूम शील्ड व मुख्यालय स्तर कुल 05 शील्ड जीतकर मंडल का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने इस वर्ष मुख्यालय स्तर पर महाप्रबंधक अवार्ड प्राप्त करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि हमें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ठ कार्य करते रहना चाहिये यह अन्य कर्मचारिओं को प्रेरित करता है । उंन्होने मंडल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत व कार्यकुशलता के फलस्वरूप ही मंडल उत्तरोत्तर उन्नति कर रहा है। पुरस्कार प्रदान करने के लिए कुछ सीमाएं निर्धारित हैं जिसके कारण कुछ ही कर्मचारियों को चुना गया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि दूसरे कर्मचारियों ने भी अच्छा काम किया है जिसके कारण ही मण्डल प्रगति कर रहा है ।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कलाकारों द्वारा नृत्य व गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई । इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा व संगठन की अन्य पदाधिकारी, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा, कार्यक्रम के संयोजक और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री रघुवीर सिंह चारण सहित मंडल के सभी शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों व एसोसियेशन के पदाधिकारियों सहित मंडल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में सहायक कार्मिक अधिकारी श्रीमती वंदना चौबे द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved