For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119582009
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर 69वां एवं 70वां संयुक्त रेल सेवा पुरस्कार समारोह दिनांक 27.02.2026 को  रेलवे ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड अजमेर में मनाया गया । |  Ajmer Breaking News: फाल्गुनी लक्खी मेले पर अजमेर में निकाली गई विशाल निशान यात्रा , श्याम भक्तों का उमडा जन सैलाब, ईत्र एवं गुलाब के फूलों से खेली होली |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अजमेर में सियासी हलचल तेज, मोदी के आगमन पर यूथ कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाने की चेतावनी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा को उनके घर से लिया गया हिरासत में |  Ajmer Breaking News: 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा के मध्य नजर अजमेर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, |  Ajmer Breaking News: भारत सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपिस्टन फाइल में आने के बाद पूरे देश भर में विरोध जारी है। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा से पहले अजमेर शहर जिला भाजपा व महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल,  |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चाय चौपाल का आयोजन, चाय चौपाल के दौरान युवाओं में जोश भरने का किया गया काम, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल  |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार नेहरू नगर पुलिया के पास बाइक ओर स्कूटी मे हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत,दो घायलों का जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी  |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर डीआईजी योगेश दाधीच और पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने की प्रेस वार्ता, रूट डायवर्जन की दी जानकारी |  Ajmer Breaking News: जानवरों की सेवा में अग्रणी सेवा परमो धर्म टीम द्वारा किया गया घायल गाय का रेस्क्यू , घायल गाय को टेम्पो की मदद से पहुंचाया अस्पताल, देर रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गाय की बचाई जान  | 

अजमेर न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा से पहले अजमेर शहर जिला भाजपा व महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल, 

Post Views 01

February 27, 2026

शुक्रवार शाम गांधी भवन से आगरा गेट तक निकाला विशाल मशाल जुलूस, शहर वासियों को सभा में किया आमंत्रित, पूरा शहर हुआ भाजपामयी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा से पहले अजमेर शहर जिला भाजपा व महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल, 

शुक्रवार शाम गांधी भवन से आगरा गेट तक निकाला विशाल मशाल जुलूस, शहर वासियों को सभा में किया आमंत्रित, पूरा शहर हुआ भाजपामयी 

28 फरवरी शनिवार सुबह 11:00 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर के जयपुर रोड स्थित कायड़ विश्राम स्थली पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। जिसकी तैयारी कई दिनों पूर्व से जारी हैं। जिला और पुलिस प्रशासन ने समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के खेमे में भी उत्साह का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला और महिला मोर्चा की ओर से शुक्रवार शाम गांधी भवन से आगरा गेट तक एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें शहर जिला भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व्यापरीकरण और महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हाथों में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लिए डीजे की धुन पर जश्न मनाते हुए विभिन्न मार्गो से निकले और शहर वासियों को सभा में आने के लिए आमंत्रित किया।भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी और महिला मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अजमेर पहुंचेंगे। कायड़ विश्राम स्थली में पीएम की सभा आयोजित होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे। कायड़ विश्रामस्थली के पास बने हैलीपैड पर भाजपा नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। पीएम हेलीपैड पर उतरने के बाद 9 से 14 साल तक की बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मंच पर पहुंचेंगे। यहां 16 हज़ार 600 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही 21000 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी देंगे। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित करेंगे।कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित कई मंत्री और नेता मौजूद रहेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved