Post Views 01
February 27, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अजमेर में सियासी हलचल तेज
28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर आगमन पर यूथ कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाने की चेतावनी के बाद यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा को उनके घर से हिरासत में लिया गया है।
वही मोहित मल्होत्रा को डिटेन किए जाने की खबर के बाद यूथ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के बाहर एकत्रित हुए और मोदी व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद क्लॉक टॉवर थाना पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा और सभी प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर गाड़ी में भरकर ले जाया गया।
इस अवसर पर मोहित मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने का अधिकार विपक्ष को है और विपक्ष अपनी भूमिका अदा कर रहा है जब-जब मोदी डरता है तब पुलिस को आगे करता है जैसे नारों के साथ उन्होंने अपनी गिरफ्तारी दी और कहा कि राहुल गांधी के बब्बर शेर किसी से डरने वाले नहीं है।
इस पूर्व यूथ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर के अलग-अलग मार्गों पर मोदी कॉम्प्रोमाइज, गो बैक मोदी, जैसे सैकड़ो पोस्टर चिपकाए जिसकी भनक लगने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और सभी को डिटेन कर लिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved