Post Views 01
February 28, 2026
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित युवा कांग्रेसियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा का विरोध करने की सजा, सभी पदाधिकारियों को किया गया था डिटेन, 36 घंटे बाद एडीएम सिटी से मिली जमानत
अजमेर युवा कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे को लेकर विरोध प्रदर्शित किया जा रहा था यात्रा के एक दिन पहले जहां जिला कलेक्टर के बाहर मोदी का पुतला फूंकार विरोध दर्ज कराया गया तो वहीं चेतावनी दी गई थी कि मोदी की यात्रा मार्ग पर यूथ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर उनका स्वागत करेंगे इसके बाद यूथ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शेर के अलग-अलग मार्गों पर गो बैक मोदी कॉम्प्रोमाइज मोदी जैसे अनेकों पोस्टर चिपका दिए इसके बाद पुलिस और खुफिया विभाग हरकत में आया और मोदी की सभा से पहले ही शुक्रवार को जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित कांग्रेस के कई साथियों को डिटेल कर अलग-अलग थानों में रखा गया।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के घर पर शुक्रवार सुबह पुलिस अधिकारियों द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। परन्तु जब युवा कांग्रेस के साथी सागर मीणा,अकबर हुसैन आदि मोहित मल्होत्रा के घर पर एकत्रित होने लगे तब पुलिस अधिकारियों द्वारा जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा को पहले सराधना पुलिस चौकी फिर नसीराबाद बॉर्डर झड़वासा चौकी पर ले गए उसके बाद मध्य रात्रि रामगंज थाने पर लाया गया। वहीं जब जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा को गिरफ्तार करने के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय महाविद्यालय चौराहे पर मोदी सरकार की तानाशाही के विरोध में प्रदर्शन किया तो पुलिस प्रशासन ने उन प्रदर्शनकरियों को भी जबरन पुलिस जीप में डाल कर क्लॉक टावर थाने में बंद कर दिया ।
प्रदर्शन करने वालों में अनुराग रायपुरिया, अकबर काठात, शोएब अख्तर, संजय मेघवंशी, फारूक खान, रजनीश गुर्जर, ओमप्रकाश मंडावरा, फैजान हैदर, तोसिफ अहमद, हर्ष टांक, मोहसिन रंगरेज आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा संपन्न होने के बाद लगभग 36 घंटे यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को डिटेन रखा गया और दोपहर में एडीएम सिटी के समक्ष पेश कर जमानत मुचलके भरवा गए और उन्हें रिहा किया गया । मोहित मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि सरकार भाजपा की है कांग्रेस विपक्ष में है। विपक्ष को लोकतंत्र में अधिकार है कि वह सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करे जो कि देश के खिलाफ है। यह कोई जुर्म नहीं है लेकिन उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। पुलिस ने उनके घर को घेर लिया और जबरन पुलिस वैन में डालकर ले जाया गया और 36 घंटे तक कभी इस थाने कभी उसे थाने घुमाया गया। लेकिन सरकार आती जाती रहती है प्रशासन के अधिकारी वही होते हैं समय आने पर देखा जाएगा।
हमारे देश प्रधानमंत्री की 56 इंच की छाती अब 5 इंच की रह गई क्योंकि विपक्ष की आवाज दबाई जा रही हैं। युवा कांग्रेस इसी तरह जनता के हितों के लिए सड़कों पर उतर कर लड़ाई लड़ती रहेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved