June 3, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: श्रीनगर-दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्टीय राजमार्ग पर स्थित लोअर मुंडा में आतंकियों ने शनिवार को सेना के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया। सेना के जवानों की जवाबी कार्रवाई पर आतंकियों के भाग जाने की सूचना है।हमले में एक जवान शहीद हो गया है। जबकि 5 जवान जख्मी हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। लेकिन अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चला रखा है।लोअर मुंड जवाहर सुरंग से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और जम्मू की तरफ से कश्मीर में प्रवेश करने के लिए जवाहर सुरंग को पार करते ही आने वाला लोअर मुंडा वादी का पहला कस्बा कहा जाता है।
June 2, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: चाईबासा- पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में 18 हजार रुपये घूस लेते सदर इंस्पेक्टर प्रेम मोहन मेहता को एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा है। इंस्पेक्टर से पूछताछ की जा रही है। एसीबी ने घूस मांगने की शिकायत पर इंस्पेक्टर को गिऱफ्तार किया है। हालांकि अभी तक यह नहीं मालूम हो सका है कि इंस्पेक्टर ने किस लिए रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत को एसीबी ने गंभीरता से लिया
June 2, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- फूलों की घाटी नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए गुरुवार को खुल गया है। पहले दिन 70 पर्यटक घाटी में पहुंचे। प्रात: नौ बजे नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व के डायरेक्टर मान सिंह की अगुवाई में पहला दल घाटी के लिए रवाना हुआ। रेंज अधिकारी दीपक सिंह रावत ने बताया कि पहले दिन 22 विदेशी पर्यटक एवं 48 स्वदेशी पर्यटक घाटी पहुंचे हैं। अब पर्यटक 31 अक्टूबर तक फूलों की घाटी में मौसमवार खिलने वाले फूलों का दीदार कर सकेंगे।
June 2, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- त्रिवेंद्र सरकार के मंत्री सतपाल महाराज क्या वास्तव में सरकार से नाराज हैं? हेलीकॉप्टर मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की नसीहत और गुरुवार को कैबिनेट बैठक में महाराज की गैरहाजिरी ने इस सवाल को पंख दे दिए हैं। यह तीसरा मौका है जब महाराज कैबिनेट बैठक से गैरहाजिर रहे हैं।
June 2, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- मातृ सदन के स्वामी शिवानंद के अनशन का समर्थन कर रहे पर्यावरणविद और समाज सेवियों ने सरकार पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गंगा में खनन पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए पत्र भेजा है।पर्यावरणविद् और स्वराज इंडिया अभियान के राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के रवि चोपड़ा, जनक्रांति विकास मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव अंजय वर्मा ने आरोप लगाया कि खुद को गंगा भक्त बताने वाली से सरकार भी खनन माफियाओं के साथ खड़ी दिख रही है। वह मातृसदन के आंदोलनकारियों से नहीं मिलना चाहती। गंगा में खनन के खिलाफ स्वामी शिवानंद पिछले एक सप्ताह से अनशन पर बैठे हैं मगर सरकार के पास इस मसले पर बात करने की फुर्सत नहीं है। अंजय वर्मा ने बताया कि उन्होंने एक कैबीनेट मंत्री से मुलाकात की तो उसने इसे दूसरे मंत्री से जुड़ा मसला बताकर लौटा दिया।
June 2, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- उत्तर प्रदेश के अयोध्या में महंत नृत्य गोपाल दास जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि भारत आस्था का देश है। अयोध्या से श्रीराम जी का नाम जुड़ा हुआ है। उन्होंने धर्म का मकसद लोक कल्याण बताया है। योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने अयोध्या पर कोई ध्यान नहीं दिया है।
June 2, 2017
June 2, 2017
June 2, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- मलिहाबादी दशहरी के लिए ईरान ने अपने द्वार खोल दिए हैं। अब तक दशहरी समेत कुछ अन्य भारतीय किस्मों पर रोग आदि की आशंकाएं जाहिर कर ईरान ने अपने यहां प्रतिबंध लगा रखा था। वहां पाकिस्तानी आम बेधड़क आयात किए जाते थे। दशहरी को अनुमति मिलने के बाद ईरानी बाजारों में उसका मुकाबला पाकिस्तानी आमों से होगा।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved