Post Views 941
June 2, 2017
रिपोर्ट- उत्तर प्रदेश के अयोध्या में महंत नृत्य गोपाल दास जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि भारत आस्था का देश है। अयोध्या से श्रीराम जी का नाम जुड़ा हुआ है। उन्होंने धर्म का मकसद लोक कल्याण बताया है। योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने अयोध्या पर कोई ध्यान नहीं दिया है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं। सीएम बनने के बाद वे पहली बार अयोध्या गए हैं। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। मुख्यमंत्री फैज़ाबाद हवाई पट्टी से सुबह 9 बजे अयोध्या आए और फिर वहां से सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। वहां 10 मिनट तक पूजा अर्चना करने के बाद रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। संतों के साथ पूजा-अर्चना की और फिर सरयू घाट पहुंचे। सरयू मां की आरती की और पूजा के बाद राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। उसके बाद वे अवध विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए। अवध विश्वविद्यालय के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।आरती के बाद उन्होंने घाट से ऐलान किया कि अब बनारस की तरह सरयू तट पर भी होगी आरती। अयोध्या में सरयू महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। घाटों की मरम्मत की जाएगी। मंदिरों के बाहर जय श्री राम और रामलला हम आएंगे मंदिर वहीँ बनाएंगे के नारे गूंजे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved