June 3, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- भारतीय रेल का ऑनलाइन टिकट अब महंगा हो सकता है। भारतीय रेल ने वित्त मंत्रालय से सर्विस टैक्स फिर से लगाने की इजाजत मांगी है। रेलवे ने तर्क दिया है कि वह पहले से ही डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की छूट दे रहा है। इसलिए ऑनलाइन रेल टिकट पर सर्विस चार्ज की छूट को 30 जून से आगे न बढ़ाया जाए। अगर वित्त मंत्री ने इस सिफारिश को स्वीकार कर लिया तो फिर से ऑनलाइन टिकट खरीदने पर यात्रियों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। ।
June 3, 2017
June 3, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कश्मीर में टेरर फंडिंग के संबंध में घाटी के 14 और दिल्ली में आठ स्थानों पर छापेमारी की। एनआईए ने पूर्व अलगाववादी नेता नईम अहमद के घर पर भी छापा मारा है। उन्होंने स्टिंग में पाकिस्तान से पैसे लेने की बात कबूली थी, जिसके बाद उन्हें हुर्रियत से निकाल दिया गया था। साथ ही राजा कंवल के घर भी रेड पड़ी है।
June 3, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की आज होने वाली बैठक में सोना, बीड़ी, बिस्कुट और कपड़ा समेत छह वस्तुओं पर कर की दर पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। पिछली बैठक जम्मू-कश्मीर में हुई थी जिसमें 1,200 से अधिक वस्तुओं और 500 सेवाओं को कर की चार श्रेणी 05, 12, 18 और 28 प्रतिशत के दायरे में रखने पर सहमति बनी थी।
June 3, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: पटना - अपराधियों के लिए शराब की तस्करी नोट दोगुना और तिगुना करने का धंधा बन गई है। शराब के खेल में कई रईस बन रहे हैं। काली कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्मगलर नोट गिनने वाली मशीन रख रहे हैं।ऐसा नहीं है कि पुलिस शराबियों पर कार्रवाई नहीं कर रही मगर रुपयों का लालच ऐसा ही है कि तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही। एक बोतल शराब मंगाने पर औसत 600 रुपये लागत है।
June 3, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली -आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा लगातार दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद दिल्ली सरकार के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा शनिवार की शाम अरविंद केजरीवाल के घोटालों और भ्रष्टाचार के सबूतों को सार्वजनिक करेंगे
June 3, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: हापुड़ -पंजाब के बठिंडा से संभल कटान को जा रहे अमूल मक्खन के कैंटर से पुलिस ने एक दर्जन गोवंश बरामद कर तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं। दोपहर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पशु तस्करी पकड़ी। गोवंशों को ब्रजघाट गऊशाला में भेजा गया है। शुक्रवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस के उपनिरीक्षक राकेश शर्मा टीम के साथ मेरठ रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।
June 3, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: नोएडा -अंजली राठौर की हत्या के मुख्य आरोपी अश्वनी यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी अश्वनी यादव ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगा रखी थी। लेकिन पुलिस ने बड़ी चतुराई से कोर्ट में सरेंडर करने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया। अंजली नोएडा में मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी में काम करती थी। पुसिल यह उम्मीद कर रही है कि अब अंजली की हत्या किस वजह से की गई, इसका राज खुल सकता है।लावा कंपनी की इंजीनियर अंजली के हत्यारोपी अश्वनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दविश दे रही थी।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved