Post Views 961
June 2, 2017
रिपोर्ट- तुलसी मानस पीठाधीश्वर पद्मविभूषण स्वामी राम भद्राचार्य ने कहा है कि छह दिसंबर 2018 तक श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। श्रीराम मंदिर निर्माण में अब किसी तरह की कोई रूकावट नहीं है। यह बात उन्होंने विहिप केंद्रीय मार्ग दर्शन की तीन दिवसीय बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही।
स्वामी राम भद्राचार्य ने कहा कि उनका स्वभाव है कम बोलना। लेकिन जो बोला, वह करके दिखाना भी है। कार्य बताये नहीं जाते करके दिखाये जाते हैं। श्रीराम मंदिर का निर्माण करके दिखाया जायेगा। आज तक श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर किसी ने ऐसी कोई तिथि नहीं बताई थी। वे तिथि बता रहे हैं। इतनी कम अवधि में भव्य मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि देखते जाएं भव्य मंदिर का निर्माण कैसे होता है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved