Post Views 811
June 2, 2017
रिपोर्ट- फूलों की घाटी नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए गुरुवार को खुल गया है। पहले दिन 70 पर्यटक घाटी में पहुंचे। प्रात: नौ बजे नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व के डायरेक्टर मान सिंह की अगुवाई में पहला दल घाटी के लिए रवाना हुआ। रेंज अधिकारी दीपक सिंह रावत ने बताया कि पहले दिन 22 विदेशी पर्यटक एवं 48 स्वदेशी पर्यटक घाटी पहुंचे हैं। अब पर्यटक 31 अक्टूबर तक फूलों की घाटी में मौसमवार खिलने वाले फूलों का दीदार कर सकेंगे।
दीपक रावत ने बताया कि फूलों की घाटी में प्रवेश के लिए विदेशी पर्यटकों से 600 रुपया जबकि स्वदेशी पर्यटकों से डेढ़ सौ रूपया फीस ली जाती है। इस तरह पहले दिन विदेशी सैलानियों से 13 हजार 2सौ रुपये जबकि स्वदेशी पर्यटकों से 7 सौ 20 रूपयों की आमद हुआ है।
रात में नहीं रुकने दिया जाता
फूलों की घाटी में किसी भी पर्यटक को रात्रि विश्राम की अनुमति नही होती है। फूलों की घाटी घांगरी से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सैलानी प्रात: फूलों की घाटी का रूख करते हैं और सांय पांच बजे से पहले लौट आते हैं।
इस बार रास्ता है साफ
फूलों की घाटी पर्यटकों को खुलने से पहले ही वन विभाग ने घाटी तक का पूरा रास्ता दुरस्त कर दिया है। पर्यटकों को घाटी से 300 मीटर पहले ग्लेशियर प्वांईट में इस वर्ष अभी कुछ दिनों तक 300 तक फैले लंबे हिमखंड के दीदार हो सकते हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved