राजस्थान न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर बुधवार को कार्मिक विभाग ने राजस्थान में 34 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा लाने के उद्देश्य से किया गया है। जयपुर पुलिस कमिश्नर से लेकर कई डीजी और एडीजी स्तर के अधिकारी बदले गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जारी इस आदेश को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा लाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। सबसे अहम बदलाव में संजय अग्रवाल का नाम शामिल है। 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय अग्रवाल का तबादला डीजी इंटेलिजेंस से डीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर किया गया है। सूत्रों के अनुसार, अग्रवाल को डीजीपी पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था, लेकिन पिछली बार उन्हें इंटेलिजेंस विभाग में ही बनाए रखा गया था। वहीं, 1993 बैच के आईपीएस गोविंद गुप्ता को एसीबी (Anti-Corruption Bureau) का डीजी बनाया गया है। वे पहले जेल डीजी के पद पर थे। हाल के महीनों में राजस्थान की जेलों में सुरक्षा चूक और मोबाइल से धमकियों जैसी घटनाओं के बाद उन्होंने कई सख्त कदम उठाए थे। इसके बावजूद जयपुर सेंट्रल जेल से दो कैदियों के भागने की घटना के बाद विभाग सुर्खियों में रहा। सरकार ने 1994 बैच के आईपीएस अनिल पालीवाल को डीजी प्रशिक्षण एवं यातायात (Training & Traffic) के पद पर लगाया है। वे इससे पहले टेलीकॉम और ट्रैफिक डिवीजन में सेवाएं दे रहे थे। इसी बैच के आनंद श्रीवास्तव को डीजी एसओजी (Special Operations Group) नियुक्त किया गया है। यह पहली बार है जब एसओजी और एटीएस के लिए डीजी स्तर का पद बनाया गया है, जिससे राज्य की विशेष जांच एजेंसियों को और सशक्त बनाने की दिशा में कदम माना जा रहा है। अशोक राठौड़ को नया जेल डीजी नियुक्त किया गया है। वहीं जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ का तबादला कर उन्हें एडीजी पुलिस कार्मिक (Personnel) बनाया गया है। उनकी जगह सचिन मित्तल को जयपुर पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वी. के. सिंह का तबादला एडीजी एसओजी-एटीएस से एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर किया गया है। वे हाल ही में हुई एसआई भर्ती-2021 समेत कई पेपर लीक और नकल प्रकरणों की जांच में एटीएस-एसओजी का नेतृत्व कर रहे थे। वहीं, दिनेश एम.एन. को एडीजी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) जयपुर का दायित्व सौंपा गया है। उनकी जगह अब वी. के. सिंह को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है।
Read more 22nd Oct 2025
राजस्थान न्यूज़: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रकाशोत्सव दीपावली के पावन अवसर पर अपने निवास पर दीप प्रज्वलित कर सपरिवार मां लक्ष्मी का विधिवत पूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान राजराजेश्वरी मंदिर में भी पहुंचकर माता रानी की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी जी की असीम कृपा से यह दीपोत्सव समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्यता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, जो हमें जीवन में सद्भाव, सहयोग और सकारात्मकता का संदेश देता है। मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया कि वे इस दीपावली पर वोकल फॉर लोकल की भावना के साथ स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें ताकि स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल उत्सव नहीं, बल्कि नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का प्रेरणास्रोत भी है।
Read more 21st Oct 2025
राजस्थान न्यूज़: जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को सात विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए।इन नियुक्तियों से कई विश्वविद्यालयों में लंबे समय से चल रही कार्यवाहक व्यवस्था समाप्त हो गई है। राज्यपाल बागडे ने यह नियुक्तियां चार्ज संभालने की तारीख से तीन साल या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक के लिए की हैं। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर को 8 महीने बाद स्थायी वीसी मिला सबसे अधिक चर्चा जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय,जोधपुर (JNVU) की नियुक्ति को लेकर रही।यहां प्रो. पवन कुमार शर्मा को नया कुलपति नियुक्त किया गया है।यह पद पिछले आठ महीनों से खाली था। इस अवधि में MDS विश्वविद्यालय अजमेर के वीसी प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल को JNVU का अतिरिक्त कार्यभार दिया था। इससे पहले महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के वीसी डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक को अस्थायी रूप से यह चार्ज सौंपा था। अन्य विश्वविद्यालयों में भी नई नियुक्तियां राज्यपाल बागडे द्वारा जारी आदेशों के अनुसार डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में प्रो. गोविंद सहाय शुक्ला को कुलपति नियुक्त किया है।राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा में प्रो. निमित रंजन चौधरी को वीसी बनाया गया है।कृषि विश्वविद्यालय, कोटा में डॉ. बिमला डूंकवाल को वीसी नियुक्त किया गया है।कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर में डॉ. वीरेंद्र सिंह जेतावत को कुलपति नियुक्त किया गया है।कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में प्रो. पुष्पेंद्र सिंह चौहान को कुलपति बनाया गया है।महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में डॉ. प्रताप सिंह को वीसी नियुक्त किया है। उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय में भी नया कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक का कार्यकाल 15 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो गया था।उनके बाद अस्थायी रूप से कोटा ओपन यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. बी.एल. वर्मा को चार्ज दिया था।अब स्थायी तौर पर डॉ. प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया है।
Read more 18th Oct 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: उदयपुर। दीपावली की रात एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, जब सायरा क्षेत्र के सुआवतो का गुड़ा गांव में करंट लगने से एक व्यापारी की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले व्यापारी की पहचान बसंतीलाल पुत्र मीठालाल ढालावत (48) के रूप में हुई है। वे दीपावली मनाने के लिए अपनी पत्नी के साथ गुजरात के सूरत से अपने पैतृक गांव आए थे। जानकारी के अनुसार, बसंतीलाल अपने मकान के निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे थे। रविवार की शाम उन्होंने मजदूरों को मिठाई वितरित करने के बाद मकान में प्लास्टर की पिलाई के लिए पानी की मोटर चालू की, इसी दौरान उन्हें तेज करंट का झटका लगा। करंट लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने तुरंत उन्हें गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए शव को सीधे सूरत ले जाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने बताया कि बसंतीलाल लंबे समय से सूरत में व्यापार करते थे और हर वर्ष दीपावली के अवसर पर गांव आते थे। इस बार भी वे घर के निर्माण कार्य को देखने आए थे, लेकिन त्योहार की शाम यह दुर्घटना उनकी जिंदगी का अंतिम अध्याय बन गई
Read more 21st Oct 2025
राष्ट्रीय न्यूज़: ई दिल्ली। भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल एंड सेंसस कमिश्नर (RGI) ने जनगणना 2027 की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इसके पहले चरण का ‘प्री-टेस्ट’ (Pre-Test) शुरू करने की घोषणा की है। यह प्री-टेस्ट 10 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा।\ क्या है जनगणना प्री-टेस्ट? यह प्री-टेस्ट हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस (House Listing & Housing Census) पर केंद्रित होगा। इसका उद्देश्य जनगणना के दौरान डेटा संग्रह की प्रक्रिया, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल टूल्स, प्रशिक्षण और फील्ड ऑपरेशन की चुनौतियों का आकलन करना है। सरकार इस दौरान मोबाइल ऐप के जरिए डेटा कलेक्शन और सेल्फ-एन्यूमरेशन (Self Enumeration) प्रणाली का भी परीक्षण करेगी — यानी नागरिक अपने परिवार की जानकारी खुद ऑनलाइन भर सकेंगे। कब होगी असली जनगणना गृह मंत्रालय ने 16 जून 2025 को जनगणना से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। इसके अनुसार, जनगणना दो चरणों में होगी — पहला चरण 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा, जिसमें चार पहाड़ी राज्य — हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल होंगे। दूसरा चरण 1 मार्च 2027 से देश के बाकी राज्यों में आयोजित किया जाएगा।यह पहली बार होगा जब जातीय जनगणना (Caste Census) को भी जनगणना के साथ जोड़ा जाएगा।
Read more 17th Oct 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved