For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 114497557
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में बनेगा महर्षि दयानंद पैनोरामा, विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने की घोषणा, आर्य समाज मनाएगा स्वामी श्रद्धानंद की बलिदान शताब्दी |  Ajmer Breaking News: एलीवेटेड रोड़ अब रामसेतु, चौथी भुजा भी आवागमन के लिए खुली विधानसभा अध्यक्ष ने दी सौगात, भव्य समारोह में नामकरण, शहर के संत, प्रबुद्धजन व जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने तीन दिन में दी 6 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात |  Ajmer Breaking News: भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में स्वच्छता नागरिक सहभागिता, |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ अजमेर पर ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। |  Ajmer Breaking News: रविवार को लाडो रानी लक्ष्मीबाई संस्था एवं सेवा मंदिर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में न्यू आरके पब्लिक स्कूल परिसर, बड़गांव, अजमेर में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर में आगामी वर्ष 23 फरवरी से आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम की तीन दिवसीय हनुमंत कथा और बागेश्वर धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को माली मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक |  Ajmer Breaking News: गत दिनों अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष चुनावों को लेकर उत्पन्न विवाद और आरोप–प्रत्यारोप के बीच रविवार को माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर में एक विशेष आम सभा आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर की पावन धरती पर राजस्थानी अरोड़ा खत्री सर्वोच्च समिति की ओर से आयोजित 13वाँ सामूहिक विवाह महोत्सव सामाजिक एकता, परंपरा और भव्यता का अनुपम संगम बनकर सम्पन्न हुआ। |  Ajmer Breaking News: 3 साल बाद RPS दिव्या मित्तल को मिली क्लीनचिट— ठोस सबूतों के अभाव में सरकार ने अभियोजन स्वीकृति देने से किया इनकार, ACB की कार्रवाई पर उठे सवाल | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: सरकार के दो वर्ष पूर्ण: सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा— 70% संकल्प 2 साल में पूरे, हमने वादा नहीं— काम करके दिखाया

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को ओटीएस परिसर स्थित नेहरू भवन में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने “कहा नहीं, बल्कि करके दिखाया है” और यह आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। संकल्प-पत्र में किए गए 392 वादों में से 274 संकल्प या तो पूरे हो चुके हैं या प्रगति पर हैं, जबकि 5 वर्षों में पूरे किए जाने वाले 70% वादे मात्र 2 साल में पूरे कर दिए गए।कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया। “नवाचार हर क्षेत्र में जरूरी” — CM प्रेस ब्रीफिंग में सीएम ने कहा कि आज उनके विधायक दल का नेता चुने जाने के दो वर्ष भी पूरे हुए हैं और संयोग से यह नवाचार दिवस भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यह संदेश देते हैं कि सरकार को हर साल जनता के सामने अपने काम का लेखा-जोखा देना चाहिए। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, “पहले वर्ष भी हमने जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड रखा था और इस बार भी 2 वर्ष का काम पारदर्शिता के साथ जनता के सामने ला रहे हैं।” कांग्रेस पर हमला — “ईआरसीपी लटकाकर वोट लिए, हमने काम किया” मुख्यमंत्री शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर पानी की योजनाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक ईआरसीपी परियोजना को लटकाए रखा और पानी के मुद्दे पर सिर्फ राजनीति की। मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि उनकी सरकार ने पीएम मोदी के सहयोग से रामजल सेतु परियोजना को प्राथमिकता दी और जनवरी 2024 में मध्यप्रदेश व केंद्र सरकार के साथ एमओयू तथा दिसंबर 2024 में एमओए पर हस्ताक्षर किए। परियोजना को गति देने के लिए 26 हजार करोड़ रुपए के कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। कांग्रेस के राज में युवा परेशान थे मुख्यमंत्री शर्मा ने युवाओं के मुद्दे पर भी कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में युवा परेशान और हताश थे। लगातार पेपर लीक के कारण उनके भविष्य पर अंधेरा छा गया था।” पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं में नकारात्मक भावना पैदा कर दी थी। वर्तमान सरकार ने पहली बार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं आयोजित करवाईं। युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Read more 12th Dec 2025

राजस्थान न्यूज़: 2027 में पहली बार डिजिटल जनगणना, कोपरा MSP बढ़ा: इंश्योरेंस सेक्टर में 100% FDI को मंजूरी—कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले

राजस्थान न्यूज़: देश में जनगणना इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 2027 में पहली बार भारत में डिजिटल जनगणना की जाएगी। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसके लिए 11,718.24 करोड़ रुपए की मंजूरी दी। यह पूरी प्रक्रिया CaaS (Census as a Service) सॉफ्टवेयर से संचालित होगी, जिसे डेटा प्राइवेसी और साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।केंद्र सरकार का अनुमान है कि एक व्यक्ति की गणना पर करीब 97 रुपए खर्च आएगा। यह गणना 2011 की 121 करोड़ आबादी को आधार मानकर निकाली गई है। यदि 2027 तक देश की अनुमानित जनसंख्या 150 करोड़ पहुंचती है, तो प्रति व्यक्ति खर्च लगभग 78 रुपए होगा।केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 30 लाख कर्मचारी डिजिटल जनगणना पूरी करेंगे। जनगणना दो चरणों में होगी— फेज-1 (अप्रैल–सितंबर 2026):घरों की लिस्टिंग,आवासीय संरचना की गिनती फेज-2 (फरवरी 2027):,आबादी की वास्तविक गणना, डिजिटल होने से जनगणना प्रक्रिया तेज, सटीक और पेपरलेस होगी। कोपरा के लिए MSP बढ़ा: मिलिंग कोपरा ₹12,027 और बॉल कोपरा ₹12,500 प्रति क्विंटलकैबिनेट ने 2026 सीजन के लिए कोपरा (सूखे नारियल) का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया है।मिलिंग कोपरा: ₹12,027 प्रति क्विंटल (पिछले सीजन से ₹445 की बढ़ोतरी)/बॉल कोपरा: ₹12,500 प्रति क्विंटल (₹400 की बढ़ोतरी)यह MSP किसानों की आय बढ़ाने और कृषि निवेश को सुरक्षित करने का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, CoalSETU विंडो को मंजूरी: कोयला लिंकिंग अब और आसकैबिनेट ने CoalSETU विंडो की शुरुआत को मंजूरी दी है। इसके तहत—विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए कोयले की लिंकिंग की नीलामी होगी, एक्सपोर्ट और घरेलू उपयोग के लिए कोयला संसाधनों का बेहतर प्रबंधन होगाइंडस्ट्री को समय पर और सही मात्रा में कोयला उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी इंश्योरेंस सेक्टर में 100% FDI को मंजूरी.कैबिनेट ने एक बड़े सुधार की घोषणा करते हुए बीमा क्षेत्र (Insurance Sector) में विदेशी निवेश (FDI) की सीमा 74% से बढ़ाकर 100% कर दी है।अब विदेशी कंपनियां भारतीय बीमा फर्मों में पूरी तरह निवेश कर सकेंगी। इससे—प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी,बीमा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा,आम जनता को नई और सस्ती बीमा पॉलिसियों का लाभ मिल सकता हइंश्योरेंस अमेंडमेंट बिल विंटर सेशन में पेश किया जाएगा। हाल ही में कैबिनेट की पिछली 4 बड़ी बैठकों के प्रमुख फैसले

Read more 12th Dec 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की उम्र में निधन

राष्ट्रीय न्यूज़: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और देश के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने लातूर स्थित अपने निवास देवघर में सुबह 6:30 बजे अंतिम सांस ली। कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे पाटिल का वहीं उपचार चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। परिवार में बेटे शैलेश, बहू अर्चना और दो पोतियां हैं। शिवराज पाटिल भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नेताओं में रहे, जिन्होंने लंबे समय तक केंद्र की सत्ता में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। लातूर लोकसभा सीट से वे 7 बार सांसद रहे और इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के अत्यंत विश्वस्त नेताओं में शामिल थे। 1980 के दशक में उन्होंने रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया, जबकि 1991 से 1996 तक वे लोकसभा के 10वें अध्यक्ष रहे—जो उनके संसदीय अनुभव और नेतृत्व क्षमता का बड़ा प्रतीक माना जाता है।

Read more 12th Dec 2025

राष्ट्रीय न्यूज़: पुतिन के सम्मान में डिनर: शशि थरूर को बुलाया, राहुल और खरगे को नज़र अंदाज किए जाने पर कांग्रेस नाराज़

राष्ट्रीय न्यूज़: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में शुक्रवार रात राष्ट्रपति भवन में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इस डिनर को लेकर राजनीतिक हलकों में विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि विपक्ष के दोनों प्रमुख नेताओं — लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे — को इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। कांग्रेस के सांसद शशि थरूर को इस आयोजन में आमंत्रण मिलने की पुष्टि हुई है, जिससे पार्टी में असंतोष और गहराया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि तमाम अटकलों के बीच अब यह स्पष्ट है कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष को इस रात्रिभोज में नहीं बुलाया गया। राहुल गांधी ने लगाया सरकार पर असुरक्षा का आरोप राहुल गांधी ने इससे पहले केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि विदेशी राष्ट्राध्यक्षों का विपक्षी नेताओं से मिलना भारत की एक पुरानी परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि चाहे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार हो या डॉ. मनमोहन सिंह की, विपक्ष के नेताओं से संवाद हमेशा होता रहा है, लेकिन वर्तमान सरकार विपक्ष को इस प्रक्रिया से दूर रखती है, जिससे सरकार की असुरक्षा की भावना झलकती है। शशि थरूर को मिला न्योता कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पुष्टि की है कि उन्हें विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुतिन के सम्मान समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी को क्यों नहीं बुलाया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Read more 6th Dec 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! अजमेर में बनेगा महर्षि दयानंद पैनोरामा, विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने की घोषणा, आर्य समाज मनाएगा स्वामी श्रद्धानंद की बलिदान शताब्दी

New! एलीवेटेड रोड़ अब रामसेतु, चौथी भुजा भी आवागमन के लिए खुली विधानसभा अध्यक्ष ने दी सौगात, भव्य समारोह में नामकरण, शहर के संत, प्रबुद्धजन व जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

New! विधानसभा अध्यक्ष ने तीन दिन में दी 6 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

New! भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में स्वच्छता नागरिक सहभागिता,

New! राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ अजमेर पर ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

New! रविवार को लाडो रानी लक्ष्मीबाई संस्था एवं सेवा मंदिर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में न्यू आरके पब्लिक स्कूल परिसर, बड़गांव, अजमेर में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन

New! तीर्थ नगरी पुष्कर में आगामी वर्ष 23 फरवरी से आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम की तीन दिवसीय हनुमंत कथा और बागेश्वर धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को माली मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक

New! गत दिनों अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष चुनावों को लेकर उत्पन्न विवाद और आरोप–प्रत्यारोप के बीच रविवार को माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर में एक विशेष आम सभा आयोजित की गई।

New! तीर्थराज पुष्कर की पावन धरती पर राजस्थानी अरोड़ा खत्री सर्वोच्च समिति की ओर से आयोजित 13वाँ सामूहिक विवाह महोत्सव सामाजिक एकता, परंपरा और भव्यता का अनुपम संगम बनकर सम्पन्न हुआ।

New! 3 साल बाद RPS दिव्या मित्तल को मिली क्लीनचिट— ठोस सबूतों के अभाव में सरकार ने अभियोजन स्वीकृति देने से किया इनकार, ACB की कार्रवाई पर उठे सवाल