Post Views 21
December 21, 2025
धन धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 27 दिसंबर को मनाए जाने वाले पावन प्रकाश पर्व से पूर्व अजमेर में गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा,
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, गतका पार्टियों ने दिखाये करतब
सिख समाज के आराध्य धन-धन गुरु श्री गोविंद सिंह जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व 27 दिसंबर को पूरे देश सहित अजमेर में भी बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा ।इससे पूर्व रविवार 21 दिसंबर को हाथीभाटा स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई ।जो हाथी भाटा से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, केसरगंज, गोल चक्कर, दिग्गी बाजार, मदार गेट, नया बाजार से गंज गुरुद्वारा होकर वापस हाथीभाटा पहुंची। एक बड़े वाहन में गुरु ग्रंथ साहिब को विराजित कर पुष्पहारों से वाहन को सुसज्जित किया गया था जिसके यात्रा मार्ग में सिख समाज की महिलाएं नगर कीर्तन यात्रा मार्ग पर झाड़ू और पानी डालकर सफाई करती चल रही थी। जगह-जगह विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठनों द्वारा नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली से आई गतका पार्टी ने हैरत अंगेज़ करतब दिखाये जिसे देखकर दर्शकों ने दांतों ताली उंगली दबा ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख संगत और समाज के लोग शामिल हुए।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved