June 1, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: जयपुर राष्ट्रीय ज-नुसूचित जाति जनजाति एवं सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा प्रायोजित आर्थिक सहायता कार्यक्रमों के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मचारी, दिव्यांग वर्ग के इच्छूक प्रार्थियों से व्यवसायों, उद्योगों एवं सेवा कार्य के लिए ऋण योजनाओं में 30 जून तक आवेदन पत्र मांगे गए हैं।
June 1, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: जयपुर -पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने 25 मई को नई दिल्ली में आयोजित फिक्की अवार्ड फॉर बेस्ट प्रेक्टिसेज इन स्मार्ट पुलिसिंग वर्ष 2017 का जयपुर पुलिस को दिये गये अवार्ड को पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक मनोज भट्ट को प्रजेंट किया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने पुलिस कमिश्नरेेट की टीम को शुभकामनायें देते हुए कहा कि जयपुर पुलिस ने एल्डर सेफ्टी व सर्विलांस एंड मॉनिटरिंग के दो वर्गो में क्रमशः सीनियर सिटीजन सिक्योरिटी एप, हॉट-स्पॉट विश्लेषण के लिये बहुत महत्वपूर्ण नवाचार किये है। स्मरण रहे यह पुुरूस्कार जयपुर पुलिस के प्रतिनिधि के रूप में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम प्रफुल्ल कुमार ने प्राप्त किया था।
June 1, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: जम्मू-- अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर बनाने के लिए श्री अमरनाथ जी यात्रा वेलफेयर सोसायटी जम्मू-कश्मीर इकाई के मुस्लिम समुदाय ने अनूठी पहल करते हुए मंदिर निर्माण के लिए ईटे भेजी हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आश्वासन दिया कि राम मंदिर निर्माण में उनका पूरा सहयोग रहेगा। साथ ही उम्मीद जताई कि इसी तरह वहां बनने वाली मस्जिद निर्माण में हिंदू समुदाय का इसी तरह का सहयोग हो।यात्रा समिति जम्मू के इंचार्ज अहमद जांगल ने कहा कि यहां सदियों से सभी धर्म के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। भारत की इस पहचान को बनाए रखने और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से ही श्री राम मंदिर निर्माण के लिए ईटें भेजी गई हैं
June 1, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली -एक दिन पहले दिल्ली विधानसभा में विशेष सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी विधायकों की हाथपाई का शिकार हुए दिल्ली के पू्र्व मंत्री कपिल मिश्रा बृहस्पतिवार को राजघाट पहुंचे। यहां पर विधानसभा में पिटाई का दर्द और गुस्सा उनके चेहरे पर साफतौर पर दिखा।बृहस्पतिवार को भी कपिल मिश्रा ने भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरा। उन्होंने अपने एक प्रशंसक के ट्वीट को रि-ट्वीट करके अरविंद केजरीवाल को दुर्योधन और खुद को अभिमन्यु बताया।
June 1, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस बात पर चिंतित है कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जो बार बार कह रहे हैं कि सरकार कश्मीर समस्या का अंतिम समाधान निकालेगी, वह अंतिम समाधान क्या है। कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जब जब अंतिम समाधान की बात होती है तो उसका नतीजा अच्छा नहीं होता है।
June 1, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट -विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक भी चुना गया था। वे भाजपा के आदिवासी मोर्चे जुड़ी रही थीं। उनके पिता स्वर्गीय विरंची नारायण टुडु भी सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे हैं। राजनीति में आने के बाद मुर्मु जिला स्तर से लेकर प्रदेश तक कई अहम पदों पर रहीं। अगर वे राष्ट्रपति बनती हैं तो देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी
June 1, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- ऐसा लग रहा है कि चुनावी साल में कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में संगठन के साथ कोई नया प्रयोग नहीं करने वाली है। बताया जा रहा है कि पार्टी जी परमेश्वरा को ही प्रदेश अध्यक्ष रखने के मूड में हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बारे में पार्टी नेताओं से बात की है। कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि पार्टी राज्य में दलित और ओबीसी का समीकरण बनाए रखना चाह रही है
June 1, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- जैसे जैसे वस्तु व सेवा कर, जीएसटी कानून लागू करने का समय नजदीक आ रहा है, राज्यों की बेचैनी बढ़ रही है। एक तरफ भाजपा, सरकार और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीएसटी को ऐतिहासिक आर्थिक सुधार मान रहे हैं तो दूसरी ओर कई विपक्षी पार्टियां और राज्यों की सरकारें इसे लागू करने को लेकर हिचक रही हैं।
June 1, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- केंद्रीय मंत्री उमा भारती को सरकार से इस्तीफा देने की संभावना नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही भाजपा ने साफ कर दिया था कि इस आदेश से वास्तविक स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए यह सोचना बेकार है कि लखनऊ की विशेष अदालत में आपराधिक साजिश के आरोप तय होने के बाद उमा भारती सरकार से इस्तीफा देंगी। लेकिन कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग करती रहेगी।
June 1, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: जुमे के दिन नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे हुए और ठीक उसी दिन भारत सरकार से यह अधिसूचना जारी हुई कि गौवंश की खरीद-फरोख्त की फलां-फलां पाबंदियां हैं। फरमान पशुधन के प्रति क्रूरता न होने देने के नाम पर आया। तब अपना सवाल है कि बेचारे बकरे-बकरियों, मुर्गों को क्यों छोड़ा गया? क्रूरता याकि जीव हत्या के प्रति यदि मोदी सरकार संवेदनशील हो ही गई है तो ऊंट, बंदर या मुर्गों में क्यों फर्क किया जाए? अब तर्क और लोजिक का इन दिनों क्योंकि कोई मतलब नहीं है इसलिए गौवंश ( बैल, गाय, भैंस, पाड़ा, ऊंट) के मामले को पशु क्रूरता के बहाने पर्यावरण मंत्रालय ने पाबंदियों की अधिसूचना जारी की है वहीं बाकि को छोड़ दिया। वक्त मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने का चुना गया। सोचें, जब तीन साल की उपलब्धियों की बड़ी-बड़ी बातें हैं तब भी नरेंद्र मोदी और अमित शाह को हिंदू को दिखाने के लिए गाय, भैंस को लाने की जरूरत हुई।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved