For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102172888
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: डॉक्टर अनिल कुमार सामारिया की अध्यक्षता में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा एमबीबीएस विधार्थीयो में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl |  Ajmer Breaking News: राजकीय जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) ट्रेनिंग सेंटर जे एल एन अजमेर में विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अग्रवाल महिला समिति की मीटिंग बचपन के खेल की थीम पर सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: विभागों में आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से रामदेवरा तक अनोखी यात्रा, संत ताराचंद पेट के बल चलकर 80 दिन में करेंगे 257 किमी की यात्रा, नशामुक्ति का संकल्प |  Ajmer Breaking News: दिगंबर जैन महासमिति से संबंध जैन समाज के प्रबुद्ध लोगों ने जिला कलेक्टर से मिलकर हाल ही में राज्य सरकार द्वारा नीलगाय के वध वाले विधायक को निरस्त करने की रखी मांग, |  Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के फायसागर रोड से 45 कॉलोनी के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: सरवाड़ निवासी किसान को इनकम टैक्स और जीएसटी डिपार्मेंट ने 143 करोड रुपए के मामले में भेजा नोटिस, |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में अजमेर के कराए गए परिसीमन को लेकर खड़े किए सवाल, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पोक्सो कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा, | 

National News:

June 1, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: आडवाणीजी को बनाएं राष्ट्रपति

राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट-लालकृष्ण आडवाणी, मुरलीमनोहर जोशी, उमा भारती वगैरह पर अब 25 साल बाद फिर मुकदमा चला है, बाबरी मस्जिद तोड़ने और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने के लिए ! इस मरे हुए मुकदमे को जिंदा किसने किया है, सीबीआई और सीबीआई अदालत ने ! सीबीआई को कौन चलाता है ? सरकार चलाती है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस अदालत को दो साल की मोहलत दी है लेकिन दो साल के पहले ही भारत के दो बड़े चुनाव निपट जाएंगे। एक राष्ट्रपति का और दूसरा उप-राष्ट्रपति का।

June 1, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: बिहार के एनडीए नेताओं की बेचैनी!

राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- बिहार में भारतीय जनता पार्टी और उसके दूसरे सहयोगी दलों के नेताओं खास कर लोजपा के नेता रामविलास पासवान की बेचैनी समझ से परे है। प्रदेश के एनडीए नेता इसका अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिर भाजपा और लोजपा के नेता नीतीश कुमार को साथ लाने के लिए क्यों इतने परेशान हैं? ध्यान रहे पिछले दिनों भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी ने कम से कम दो मौकों पर कहा कि अगर नीतीश कुमार राजद का साथ छोड़ते हैं तो भाजपा उनको समर्थन देने पर विचार करेगी।

June 1, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: आडवाणी, जोशी का मतलब क्या है?

राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट-भाग्य तो फोटो से झलकेगा ही। यदि आडवाणी, डा जोशी एंड पार्टी को 46 डिग्री गर्मी में लखनऊ की अदालत में धक्का खाना है तो वजह भाग्य है, करनिया है।! भला उसकी नरेंद्र मोदी के शाईनिग भाग्य से क्यों तुलना की जाए?

June 1, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: कांग्रेस की रैली में नीतीश नहीं होंगे!

राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट-बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार दो कदम आगे बढ़ने और तीन कदम पीछे हटने की राजनीति कर रहे हैं। वे केंद्र की नरेंद्रे मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के महागठबंधन का हिस्सा भी हैं और विपक्ष के एजेंडे से दूरी रखने की राजनीति भी करते हैं। वे मोदी के सबसे बड़े आलोचक भी हैं और मोदी की तारीफ से भी उनको परहेज नहीं है। एक समय था, जब मोदी के साथ फोटो छप जाने पर उन्होंने भाजपा नेताओं को दिया भोज रद्द कर दिया था और अब मोदी के दिए भोज में शामिल होने में भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

June 1, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: लोकायुक्त और तबादला विधेयक की गेंद विधायकों के पाले में

राष्ट्रीय न्यूज़: देहरादून-बजट सत्र में भाजपा सरकार के बहुप्रतीक्षित और बहुप्रचारित लोकायुक्त और तबादला विधेयक पारित होंगे या नहीं, इस पर सियासी दलों और जनता की टकटकी लगी हुई है। सरकार बनने के सौ दिन के भीतर इन विधेयकों को पारित कर कानून की शक्ल देने के वायदे पर अमल की चुनौती सत्तारूढ़ दल भाजपा के सामने है। लिहाजा इन दोनों ही विधेयकों को सत्र में रखा जा सकता है

June 1, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: आधी रात से पेट्रोल 1.23 रुपये और डीजल 89 पैसे महंगा, सब्सिडी गैस सिलेंडर के भी बढ़े दाम

राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट-देश में पेट्रोल 1.23 रुपये और डीजल की कीमतों 89 पैसे महंगा हो गया है। बढ़ी हुई कीमतें बुधवार रात आधी रात से लागू हो गईं। इंडियन ऑयल के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से की गई है। गत 16 मई को ही पेट्रोल 2.16 रुपये और डीजल में 2.10 रुपये सस्ता हुआ था। बढ़ी हुई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 66.91 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं जबकि डीजल की कीमत 55.94 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। 

June 1, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: भाजपा राम मंदिर के लिए संविधान में संशोधन करे-शंकराचार्य

राष्ट्रीय न्यूज़: गिरिडीह-पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा संविधान में संशोधन का प्रस्ताव लाए। साथ ही कांग्रेस उसका समर्थन करे। शंकराचार्य ने यह बातें गिरिडीह में आज पत्रकार वार्ता में कहीं।उन्होंने कहा है कि राम मंदिर आज यदि बनने की स्थिति में आया है तो इसमें सबसे बड़ी भूमिका कांग्रेस की है।

June 1, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: BCCI रामचंद्र गुहा का प्रशासक समिति के सदस्य पद से इस्तीफा

राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट - न्यायमूर्ति एमएम शांतनागौडर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की अवकाशकालीन पीठ को गुहा के अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने गत 28 मई को भारतीय क्रिकेट बोर्ड की प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

June 1, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: मुंबईकरों की मुसीबत- सरकार से नहीं बनी बात तो हड़ताल पर गए किसान, हाईवे पर बहाया दूध

राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- महाराष्ट्र के किसानों ने एकजुट होकर पहली बार आंदोलन और हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। किसानों ने हड़ताल की शुरूआत कि अहमदनगर जिले से की। इस दौरान किसान हाईवे पर एक जुट हुए और सारा दूध बहा दिया।

June 1, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: दिल्ली में अब तक चिकनगुनिया के करीब 100 और डेंगू के 40 मामले

राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट -दिल्ली में इस साल चिकनगुनिया के कम से कम 96 मामले सामने आए हैं जिनमें से 10 मामलों की खबर इसी महीने मिली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में अधिकारियों को ऐसे रोगों पर काबू पाने के लिए व्यापक योजना बनाने का निर्देश दिया था।  नगर निकाय मच्छरों के पैदा होने पर रोक के लिए नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं। एक नगर निकाय द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार 27 मई तक डेंगू के 40 मामले सामने आए। 

June 1, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: लड़की की हत्या: नोएडा में युवती के सर पर मारी गोली, CCTV में कैद हुआ लाइव मर्डर

राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- नोएडा के सेक्टर 62 के रेल विहार अपार्टमेंट में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यमुना नगर (हरियाणा) की रहने वाली मृतका का नाम अंजली राठौर है जो एक निजी कंपनी में काम करती थी। उसने यही गर्ल्स हॉस्टल में एक कमरा लिया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 25 साल का युवक सुबह 6 बजे सोसाइटी में घुसकर गोली मारकर चला गया। साथ रहने वाली सहेलियों ने अंजली को फोर्टिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस टना की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। 

June 1, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: 5000 से अधिक लोगों ने की सड़क साफ, गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

राष्ट्रीय न्यूज़: वडोदरा-प्रधानमंत्री मोदी का स्वच्छ अभियान अब जनआंदोलन बन गया है। हाल ही में शहरों में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर करवाए गए केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर सबसे साफ साबित हुआ है। इस सूची में वडोदरा को 10वां स्थान मिला था। मगर वडोदरा के लोगों ने लगता है अपने शहर को सबसे स्वच्छ करने का फैसला कर लिया है।वडोदरा नगर निगम आयुक्त विनोद राव ने बताया कि करीब 5058 लोग अकोता को डांडिया बाजार से जोडऩे वाले पुल पर झाडू लगाने के लिए आए थे। एक किलोमीटर लंबे इस पुल पर स्थानीय लोगों ने सफाई करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। सफाई के लिए किया गया यह काम गिनीज विश्व रिकॉर्ड में दर्ज भी हो गया।




Google Ads


Horizon Career Consultant
ABS Hospital
Vijay Bakery

Video Gallery


Google Ads

© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved