Post Views 841
June 1, 2017
गिरिडीह-पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा संविधान में संशोधन का प्रस्ताव लाए। साथ ही कांग्रेस उसका समर्थन करे। शंकराचार्य ने यह बातें गिरिडीह में आज पत्रकार वार्ता में कहीं।उन्होंने कहा है कि राम मंदिर आज यदि बनने की स्थिति में आया है तो इसमें सबसे बड़ी भूमिका कांग्रेस की है। इस कारण कांग्रेस को समर्थन करना चाहिए। राम मंदिर निर्माण के मामले में उनसे नरसिंह राव व वाजपेयी सलाह लेते थे, लेकिन मोदी ने कभी संपर्क नहीं किया। साथ ही उन्होंने भाजपा को सत्तालोलुपता से दूर रहने कहा। शंकराचार्य यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि शहीदों की परिकल्पना से भारत कोसों दूर है। अराजक तत्व देश को खंडित करने की साजिश रच रहे हैं। इनके साथ सरकार को सख्ती से पेश आना चाहिए। जो देश में रहकर राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल रहे, उन्हें देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इनके चंगुल से देश को मुक्त करना चाहिए। वे मंगलवार को सहरजोरी में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में प्रवचन कर रहे थे।उन्होंने कहा कि उसी राजनीतिक दल व राजनेता को चुनाव लड़ने का अधिकार होना चाहिए जो देश को आर्थिक व धार्मिक दृष्टि से भव्य व स्वतंत्र देश बनाए। जिसकी परिकल्पना मंगल पांडेय खुदीराम बोस सरदार भगत सिंह महारानी लक्ष्मी बाई आदि शहीदों ने की थी। शहीदों ने भारत के जिस भव्य स्वरूप की कल्पना की थी वह आज भी पूरा नहीं हो पाया है। अगर रामसेतु की सुरक्षा की बात करने वाले को देशद्रोही कहा जाए तो क्या सही मायने में यह देश स्वतंत्र है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved