Post Views 841
June 1, 2017
वडोदरा-प्रधानमंत्री मोदी का स्वच्छ अभियान अब जनआंदोलन बन गया है। हाल ही में शहरों में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर करवाए गए केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर सबसे साफ साबित हुआ है। इस सूची में वडोदरा को 10वां स्थान मिला था। मगर वडोदरा के लोगों ने लगता है अपने शहर को सबसे स्वच्छ करने का फैसला कर लिया है।वडोदरा नगर निगम आयुक्त विनोद राव ने बताया कि करीब 5058 लोग अकोता को डांडिया बाजार से जोडऩे वाले पुल पर झाडू लगाने के लिए आए थे। एक किलोमीटर लंबे इस पुल पर स्थानीय लोगों ने सफाई करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। सफाई के लिए किया गया यह काम गिनीज विश्व रिकॉर्ड में दर्ज भी हो गया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved