For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102116710
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: डॉक्टर अनिल कुमार सामारिया की अध्यक्षता में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा एमबीबीएस विधार्थीयो में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl |  Ajmer Breaking News: राजकीय जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) ट्रेनिंग सेंटर जे एल एन अजमेर में विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अग्रवाल महिला समिति की मीटिंग बचपन के खेल की थीम पर सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: विभागों में आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से रामदेवरा तक अनोखी यात्रा, संत ताराचंद पेट के बल चलकर 80 दिन में करेंगे 257 किमी की यात्रा, नशामुक्ति का संकल्प |  Ajmer Breaking News: दिगंबर जैन महासमिति से संबंध जैन समाज के प्रबुद्ध लोगों ने जिला कलेक्टर से मिलकर हाल ही में राज्य सरकार द्वारा नीलगाय के वध वाले विधायक को निरस्त करने की रखी मांग, |  Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के फायसागर रोड से 45 कॉलोनी के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: सरवाड़ निवासी किसान को इनकम टैक्स और जीएसटी डिपार्मेंट ने 143 करोड रुपए के मामले में भेजा नोटिस, |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में अजमेर के कराए गए परिसीमन को लेकर खड़े किए सवाल, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पोक्सो कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा, | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में अजमेर के कराए गए परिसीमन को लेकर खड़े किए सवाल,

Post Views 81

April 7, 2025

 80 वार्डों के परिसीमन में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया विरोध, आपत्तियां स्वीकार नहीं करने पर होगा विशाल आंदोलन

अजमेर नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में अजमेर के कराए गए परिसीमन को लेकर खड़े किए सवाल,
 80 वार्डों के परिसीमन में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया विरोध, आपत्तियां स्वीकार नहीं करने पर होगा विशाल आंदोलन

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को एक होटल में प्रेस वार्ता कर अजमेर नगर निगम की ओर से हाल ही कराए गए वार्डों के परिसीमन में कई प्रकार की अनियमितताओ के आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है। शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के परिसीमन पुनर्गठन को नियम विरुद्ध बताते हुए अनियमितताएं गिनाई। कांग्रेस ने जिला प्रशासन से परिसीमन को वापस पुनः करवाने की मांग भी की है। कांग्रेस ने मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।  विजय जैन ने बताया कि वर्ष 2025 में नगर निगम द्वारा वार्डों का परिसीमन प्रस्तावित है। जिला प्रशासन और नगर निगम ने शहर के 80 वार्डों का परिसीमन किया है। जिसमें नियम विरुद्ध जाकर अजमेर की भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक व ऐतिहासिक दृष्टि का ध्यान नहीं रखा गया एयर कंडीशन दफ्तरों में बैठे बैठे परिसीमन पुनर्गठन कर दिया गया।
जैन ने कहा कि अजमेर में नगर पालिका से लेकर नगर निगम बनने तक अभी हाल ही में नगर निगम का परिसीमन प्रथम बार किया जा रहा है। तकरीबन 40 वर्ष बाद नगर निगम की सीमाओं का विस्तार होने की संभावना राजनीति की भेंट चढ़ गई। जिसमें अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व में भी जिला निर्वाचन अधिकारी व नगर निगम आयुक्त को एक ज्ञापन दिया गया था। जिसमें मांग की गई थी कि अजमेर की महत्वपूर्ण संस्थाओं को नगर निगम सीमा में शामिल कर अजमेर के कद को बढ़ाया जाए लेकिन उसके विपरीत नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा अनदेखी की गई जिसका परिणाम अजमेर की जनता पुनः 30-40 वर्ष तक भुगतेगी। 

जैन ने कहा कि वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने एक कमेटी का गठन किया है। जिसमें शहर के कई वार्डों से जो आपत्तियां प्राप्त हुई है, जो कि नियम अनुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा गलतियां की गई है। कमेटी ने जांच वह अध्ययन पाया कि नगर निगम द्वारा निगम के परिसीमन में व्याप्त भारी अनियमितताओं के चलते अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी इसको सिरे से नकारती है। कांग्रेस ने मांग की है कि परिसीमन में बहुत खामियां हैं। इसे एक बार पुनः जांच कर सरकार के नियम अनुसार कार्य को दोबारा किया जाए।

जैन ने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा परिसीमन के कार्रवाई को पटल पर लाने के लिए ना तो कोई ऐसी टीम गठित की गई जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सर्वे करके इस परिसीमन कार्य को अंजाम दिया हो बल्कि एसी दफ्तर  में बैठकर इसकी खानापूर्ति राजनीतिक दबाव में आकर की गई है नियमों के अवहेलना की गई है, यह भी एक जांच का विषय है।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि यदि जिला प्रशासन ने समय रहते परिसीमन का पुनर्मूल्यांकन नहीं किया तो यह मामला राज्य स्तर पर जाएगा और प्रदेश कांग्रेस हर स्थान पर विशाल आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी अजमेर जिला प्रशासन की होगी।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved