For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102916964
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के मौके पर संस्था के जागरूकता अभियानों द्वारा रूकवाए पांच बाल विवाह |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: वासुदेव देवनानी के निवास पर नामदेव समाज द्वारा स्वागत व अभिनन्दन |  Ajmer Breaking News: कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमलें को लेकर  को पुष्कर पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।  |  Ajmer Breaking News: भैरव धाम राजगढ़ पर चढाया 15,551 फिट का साफा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले पाकिस्तान का झंडा जलाकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के सावे को अबूझ सावा माना जाता है लेकिन इस बार शास्त्रों के अनुसार आखा तीज के दिन शादी विवाह के लिये शुभ नही माना जा रहा । |  Ajmer Breaking News: सात माह के बच्चे का अपहरण करने वाले सभी आरोपी को हुए गिरफ्तार,  |  Ajmer Breaking News: बढ़ती गर्मी के साथ अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, |  Ajmer Breaking News: बिना दवा स्वस्थ जीवन संभव, सिलोरा पंचायत समिति एवं रूपनगढ़ ग्राम पंचायत में एकात्म अभियान योग की पहल | 

National News:

June 9, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: SC ने आधार से पेन कार्ड लिंक करने पर लगाई रोक

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को पेर कार्ड को आधार से लिंक करने के सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है। अदालत ने कहा है कि जब तक संवैधानिक बेंच इस पर निर्णय नहीं ले लेती इस पर रोक जारी रहेगी। अदालत ने यह रोक सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया।

June 9, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: 21 लाख की नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 लाख की धोखाधड़ी

राष्ट्रीय न्यूज़: भोपाल रिपोर्ट । नौकरी डॉट कॉम के बाद अब शाईन डॉट कॉम के नाम पर भोपाल के कोलार निवासी एक बेरोजगार से 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सायबर सेल भोपाल ने यूपी से एक जालसाज धोखाधड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि 3 आरोपी बच निकले। नामी कंपनी में 21 लाख रुपए के पैकेज के साथ नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। आरोपियों ने आवेदकों का डाटा भी शाईन डॉट कॉम से ही खरीदा था।गिरोह मध्यप्रदेश के अलावा देशभर में बेरोजगारों को ऑफर लेटर देखकर धोखाधड़ी कर रहे थे।

June 9, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: किसान आंदोलन में चेहरा नहीं, सोशल मीडिया के जरिए दी गई हवा

राष्ट्रीय न्यूज़: भोपाल रिपोर्ट । आठ दिनों से मप्र में धधक रहा किसान आंदोलन बिना किसी नेतृत्व के धधकता रहा। कई किसान संगठन इसका नेतृत्व करने का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन हिंसक गतिविधियों में शामिल होने से इनकार कर रहे हैं। हिंसा कौन कर रहा है, इससे संगठन अनभिज्ञता जता रहे हैं। साफ है कि मैदान में आंदोलनकारियों का कोई भी नेता मौजूद नहीं था, इस वजह से भीड़ अनियंत्रित होती गई और हिंसक घटनाएं बढ़ती गईं। इस आग में घी का काम सोशल मीडिया पर चल रहे संदेशों ने भी किया।

June 9, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: महाकाल के आंगन में लगातार 19 घंटे गूंजी घुंघरू की झनकार

राष्ट्रीय न्यूज़: उज्जैन रिपोर्ट । गंगा दशमी पर रविवार को महाकाल के आंगन में घुंघरू की झनकार से नटराज की नृत्य आराधना की गई। रसराज प्रभात संस्थान के 60 से अधिक कलाकारों ने वर्षा ऋतु में उत्तम बारिश की कामना से लगातार 19 घंटे प्रस्तुति दी।

June 9, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: मंदसौर में कर्फ्यू में ढील शाम 6 बजे तक, इंदौर घायल किसान की मौत

राष्ट्रीय न्यूज़: मंदसौर रिपोर्ट । किसान आंदोलन की आग में झुलसे मंदसौर में जीवन वापस पटरी पर लौटने लगा है। शुक्रवार को प्रशासन ने चार थाना क्षेत्रों में लगे कर्फ्यू में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक की ढील दी। इस दौरान पेट्रोल पंप, थोक सब्जी मंडी और अन्य दुकानें खुले, जिससे लोगों को राहत मिली।

June 9, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: अब सभी पैसेंजर ट्रेनों के डिब्बे बदलने की तैयारी

राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- रेलवे ने अब पैसेंजर ट्रेनों की दशा सुधारने की कवायद शुरू की है। खबर है कि देश में चल रही सभी पैसेंजर ट्रेनों को बदला जाएगा। इनके स्थान पर MEMU या DEMU श्रेणी की बोगियां लगाई जाएंगी, जिससे इन ट्रेनों की गति बढ़ाने में मदद मिलेगी।

June 9, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: पति से ज्‍यादा पसंद था उसका दोस्‍त फिर वही हुआ जिसका डर था

राष्ट्रीय न्यूज़: भोपाल रिपोर्ट-। पति की प्रताड़ना से दुखी होकर महिला ने जिसके भरोसे अपने पति और बच्चों को छोड़ा था, जब उससे ही प्यार में धोखा मिला तो उसको अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि एक महीने पहले जहर खाकर खुदकुशी करने वाली महिला को उसके प्रेमी ने जहर खाने के लिए उकसाया था। जबकि उसका पति पहले से उसको प्रताड़ित कर रहा था। जांच के बाद पुलिस ने मृतका के पति और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

June 9, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: यहां रिजल्ट के आधार पर मिलेगा शिक्षकों को वेतन

राष्ट्रीय न्यूज़: सुकमा। जिले में शिक्षा का स्तर सुधारने हर जरुरी प्रयास व नवाचार किए जाएंगे। शिक्षकों की परीक्षा ली जाएगी। जरुरत पड़ी तो उन्हें पढ़ाया भी जाएगा। स्कूलों में हर महीने परीक्षा आयोजित की जाएगी। बच्चों के रिजल्ट के प्रतिशत के आधार पर शिक्षकों को वेतन दिया जाएगा।

June 9, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: देश में अघोषित आपातकाल, नहीं टिकेंगे मोदी: लालू

राष्ट्रीय न्यूज़: रांची रिपोर्ट। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा है कि देश में अघोषित आपातकाल सी स्थिति है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। देश में जैसे भाजपा की शाइनिंग इंडिया ने दम तोड़ दिया, वही स्थिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया की होने वाली है। जनता को गुमराह कर वोट बटोरने में सफल रही भाजपा के दिन अब पूरे होने वाले हैं। मौजूदा हालात में मोदी सरकार पांच साल पूरा नहीं करेगी।

June 9, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़, भड़का आक्रोश; प्रदर्शन

राष्ट्रीय न्यूज़: धनबाद रिपोर्ट-  डीआरएम कार्यालय चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा के साथ बुधवार रात एक बार फिर छेड़छाड़ की गई। सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो आक्रोश भड़क गया। दलित संगठनों से जुड़े लोगों ने घटना के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

June 9, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: केंद्रीय मदद से पूरे होंगे उत्तराखंड के सपने

राष्ट्रीय न्यूज़: देहरादून - प्रदेश की नई भाजपा सरकार को खुद से ज्यादा भरोसा डबल इंजन पर है। बजट में जन आकांक्षाओं को पूरा करने का दारोमदार केंद्रीय योजनाओं पर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और संकल्प को स्थिरता से जोड़कर राज्य सरकार की ओर से खेले गए इस बड़े दांव का अंदाजा इससे लग सकता है

June 9, 2017

राष्ट्रीय न्यूज़: हार्ट अटैक से बदरीनाथ में महाराष्ट्र के यात्री की मौत

राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- चारधाम में हृदयगति रुकने से मरने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को बदरीनाथ धाम से लौट रही एक महिला श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मौत हो गई।




Google Ads


Horizon Career Consultant
ABS Hospital
Vijay Bakery

Video Gallery


Google Ads

© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved