For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102924799
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के मौके पर संस्था के जागरूकता अभियानों द्वारा रूकवाए पांच बाल विवाह |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: वासुदेव देवनानी के निवास पर नामदेव समाज द्वारा स्वागत व अभिनन्दन |  Ajmer Breaking News: कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमलें को लेकर  को पुष्कर पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।  |  Ajmer Breaking News: भैरव धाम राजगढ़ पर चढाया 15,551 फिट का साफा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले पाकिस्तान का झंडा जलाकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के सावे को अबूझ सावा माना जाता है लेकिन इस बार शास्त्रों के अनुसार आखा तीज के दिन शादी विवाह के लिये शुभ नही माना जा रहा । |  Ajmer Breaking News: सात माह के बच्चे का अपहरण करने वाले सभी आरोपी को हुए गिरफ्तार,  |  Ajmer Breaking News: बढ़ती गर्मी के साथ अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, |  Ajmer Breaking News: बिना दवा स्वस्थ जीवन संभव, सिलोरा पंचायत समिति एवं रूपनगढ़ ग्राम पंचायत में एकात्म अभियान योग की पहल | 

राष्ट्रीय न्यूज़: देश में अघोषित आपातकाल, नहीं टिकेंगे मोदी: लालू

Post Views 871

June 9, 2017

रांची रिपोर्ट। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा है कि देश में अघोषित आपातकाल सी स्थिति है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। देश में जैसे भाजपा की शाइनिंग इंडिया ने दम तोड़ दिया, वही स्थिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया की होने वाली है। जनता को गुमराह कर वोट बटोरने में सफल रही भाजपा के दिन अब पूरे होने वाले हैं। मौजूदा हालात में मोदी सरकार पांच साल पूरा नहीं करेगी।

लालू गुरुवार को रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे। चारा घोटाले के एक मामले में गवाही देने के लिए लालू गुरुवार की शाम रांची पहुंचे थे। लालू ने कहा कि भाजपा को देश में वहीं जीत मिली, जहां वोटों का बिखराव हुआ है। इससे इतर जहां विपक्ष ने एकजुटता दिखाई, वहां उसे मात खान पड़ी। बिहार और झारखंड इसकी बानगी है। राजनीतिक दल यह अच्छी तरह समझ चुके हैं। देश की सांप्रदायिक ताकतों को धूल चटाने के लिए पटना में 28 अगस्त को महाजुटान होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाग लेंगे।झारखंड की चर्चा करते हुए कहा कि आदिवासियों के हितों को केंद्र में रखकर झारखंड अलग हुआ। सोच थी कि यहां आदिवासी मुख्यमंत्री बनेंगे। इससे इतर आदिवासियों का हित तो सधा नहीं, आदिवासी मुख्यमंत्री भी नहीं रहे।

किसान परेशान, कृषि मंत्री सीख रहे योग

एक ओर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा, दूसरी ओर केंद्रीय कृषि मंत्री बाबा रामदेव से योग सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर साल 12 हजार किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इतना ही नहीं देश की सीमा और सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसकर पाकिस्तानी आतंकवादी जवानों और आम जनता की हत्या कर रहे हैं और 56 इंच के सीने की बात करने वाली सरकार मौन है।

गोरक्षा के नाम पर खेल

लालू ने कहा कि गोरक्षा के नाम पर आरएसएस का एक खेमा खेल कर रहा है। देश में पशु मेले के नाम पर लगभग तीन लाख करोड़ का कारोबार होता है। गरीब-गुरबा का इससे सीधे जुड़ाव है। सरकार अब इसपर भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। अगर सरकार की नीयत साफ है तो वह ¨हदुओं के चारों धामों में पंडितों के साथ-साथ दलितों को भी आरक्षण दें।

बिना सिर-पैर के छापामारी का खेल

केंद्र सरकार विपक्ष को दबाने का हर कुत्सित प्रयास कर रही है। बिना सिर-पैर के बेटी-दामाद के यहां छापामारी का खेल रचा जा रहा है। 


ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved