For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170106888
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

Ajmer News:

January 3, 2023

अजमेर न्यूज़: अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी रूम में वीडियोकांफ्रेंस के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

अजमेर न्यूज़: अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। पालनहार योजना से जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे को जोड़ा गया है। वर्तमान में भिक्षावृत्ति मुक्त राजस्थान के अंतर्गत अजमेर जिले में भी कार्य किया जा रहा है। बैठक में भिक्षावृत्ति मुक्त अजमेर अभियान जैसी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।भिक्षावृत्ति मुक्त अजमेर अभियान तीन चरणों में चलाया जा रहा है। इसका अंतिम चरण ओपन मीडिया चौलेंज पूर्ण होने के पश्चात अजमेर को भिक्षावृत्ति मुक्त घोषित किया जाएगा।     उन्होंने कहा कि भिक्षावृति मुक्त उपखण्ड की घोषणा की समीक्षा की गई। इसके अन्तर्गत उपखण्ड अरांई, सावर, पीसांगन, रूपनगढ, टॉटगढ में भिक्षुकों की संभावना कम होने से उनके द्वारा भिक्षावृति मुक्त उपखण्ड की घोषणा करने, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग,नगरीय निकाय को जारी विस्तृत आदेश की पालना मे की गई कार्यवाही एवं प्रगति से अवगत करवाने, नगरीय निकायों को जिन भिक्षुकों को आश्रय स्थल पर ठहराया गया है, उनके लिए दोनों समय चाय, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था करने के लिए, भिक्षुकों द्वारा आश्रय स्थल से पलायन को रोकने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक सुरक्षा गार्ड लगाने के लिए, चिकित्सा विभाग को आश्रय स्थल आजाद नगर में जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के माध्यम से नशे में लिप्त भिक्षुकों के ईलाज हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से आवश्यक ईलाज एवं दवाईयों की निशुल्क व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया।

January 3, 2023

अजमेर न्यूज़: पुष्कर तीर्थ नगरी में महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल विकास समिति के तत्वावधान में राष्ट्र की पहली महिला शिक्षिका एवं समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की 192वीं जयंती समारोह का आयोजन

अजमेर न्यूज़: पुष्कर तीर्थ नगरी में महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल विकास समिति के तत्वावधान में तिलोरा रोड स्थित सर्किल पर राष्ट्र की पहली महिला शिक्षिका एवं समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की 192वीं जयंती समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ ने संबोधित करते हुये कहा कि सावित्रीबाई फूले ने महिला शिक्षा के साथ महिला अधिकारों पर जोर दिया है जिसके परिणामस्वरूप ही आज महिलाएं हर क्षेत्र में सर्वोच्च पदों तक पहुंच रही है। महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र में जन्मी सावित्रीबाई फुले की जयंती को पूरे भारत में मनाया जा रहा है फुले दंपति द्वारा किए गए कार्यों की 36 कौम के लोग सराहना कर रहे हैं। समिति के उपाध्यक्ष अजय सैनी ने ज्योतिबा फुले बोर्ड के गठन, महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से छात्रावास की स्थापना तथा सावित्रीबाई फुले के नाम से बालिका कन्या विद्यालय का नामकरण करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

January 3, 2023

अजमेर न्यूज़: पुष्कर तीर्थ नगरी में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत के तत्वाधान में विवेकानंद संदेश यात्रा मंगलवार को पुष्कर पहुंची।

अजमेर न्यूज़: पुष्कर तीर्थ नगरी में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत के तत्वाधान में विवेकानंद संदेश यात्रा मंगलवार को पुष्कर पहुंची। यात्रा का पुष्प वर्षा एवं ढोल ढमाकों के साथ स्वागत किया गया। भारत विकास परिषद के सचिव एडवोकेट मोहित पाराशर ने बताया कि अजमेर रोड चुंगी नाके से दुपहिया वाहन रैली के रूप में विवेकानंद संदेश यात्रा नगर के माहेश्वरी सेवा सदन पहुंची।जहां नगर के गणमान्य लोगों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम् तथा भारत माता के जय घोष लगाए। एवं स्वामी विवेकानंद  के मूल्यों व आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके बाद ब्रह्मा मंदिर दर्शन उपरांत यात्रा मेड़ता के लिए प्रस्थान कर गई।

January 3, 2023

अजमेर न्यूज़: पुष्कर तीर्थ नगरी में आयोजित दो दिवसीय भाजपा विस्तारक अभ्यास वर्ग कार्यक्रम मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा

अजमेर न्यूज़: पुष्कर तीर्थ नगरी में  वैष्णव धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय दो दिवसीय भाजपा विस्तारक अभ्यास वर्ग कार्यक्रम मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि जो बार-बार मुख्यमंत्री दावे करते हैं,उनके दावों में दम नहीं है।वह कहते हैं कि सरकार रिपीट होगी,मुझे लगता नहीं क्योंकि कांग्रेस ने ऐसा कोई काम नही किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस  शासन का यह अंतिम कालखंड होगा। गुटबाजी के सवाल पर पूनिया ने कहा कि जब कांग्रेस की गुटबाजी की तरफ चर्चा होती तो  बीजेपी को भी उसमें शामिल कर लेते हैं। जबकि बीजेपी में कोई गुटबाजी नहीं है गुटबाजी कांग्रेस में हैं।उन्होंने कहा कि सरकार ने कहा था कि संविदा कर्मियों को नियमित करेंगे लेकिन वह संविदा कर्मी आज भी आंदोलनरत हैं। चिरंजीव योजना को ढोल पीटने वाली सरकार में जयपुर के सांगानेरी गेट के अस्पताल में किसी बच्चे को कोई कुत्ते नोच कर खा जाएं यह बानगी है

January 3, 2023

अजमेर न्यूज़: आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने की पुष्कर में जनसुनवाई , पुष्कर सरोवर की महाआरती एवं ब्रह्मा जी  की पूजा अर्चना 

अजमेर न्यूज़: अजमेर!  राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड ने आज पुष्कर पहुंचकर जनसुनवाई की!  कांग्रेश कार्यकर्ताओं एवं आमजन  की समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को मौके पर दिशा निर्देश दिए!  राठौड़ ने एक दिवसीय यात्रा के दौरान आज पवित्र पुष्कर सरोवर की  महाआरती एवं ब्रह्मा जी की पूजा अर्चना की एवं देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।  महाआरती में नगर पालिका पुष्कर के पूर्व अध्यक्ष दामोदर शर्मा टीकम शर्मा धीरज जादम नारायण दायमा बैजनाथ पाराशर भागचंद दग्दी गोविंद पाराशर हेमन्त जोधा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।  निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र राठौड़ ने सुरसुरा पहुंच कर तेजाजी महाराज के दर्शन किए। तेजाजी महाराज के दर्शन कर राठौड़ ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख शांति एवं उन्नति की कामना की । उन्होने रूपनगढ़ में जाट छात्रावास में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने शिरकत की।

January 3, 2023

अजमेर न्यूज़: जिला शाखा अजमेर कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा ने मंगलवार को नसीराबाद व केकड़ी में भ्रमण किया

अजमेर न्यूज़: अजमेर 3 जनवरी ,अग्रसेन महाराज की कर्मस्थली अग्रोहा शक्ति पीठ में निर्माणाधीन आध्य महालक्ष्मी जी एवं अष्टलक्ष्मी जी के विशाल एवं विश्वस्तरीय भव्य मंदिर के व्यापक प्रचार प्रसार तथा देश के प्रत्येक अग्रवाल परिवार व आमजन की भावना को इस मंदिर निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से निकाली जा रही रथ यात्रा का अजमेर आगमन के दूसरे दिन मंगलवार सुबह नसीराबाद व शाम को केकड़ी में भव्य स्वागत किया गया ।  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला शाखा अजमेर के जिला अध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल व जिला महामंत्री पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व महालक्ष्मी जी के 18 रथ अलग अलग स्थानों से निकाले गये थे जो 11 लाख किलोमीटर की यात्रा करेंगे। मंगल व अग्रवाल ने कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा के मुख्य उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि अग्र विभूति स्मारक, अग्रोहा शक्तिपीठ में निर्माणाधीन कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जी एवं अष्ट लक्ष्मी मंदिर के प्रति 1 करोड़ अग्रवाल परिवारों को जोड़ना, अग्रवाल समाज को संगठित करके समाज की ताकत का परिचय देना, विश्व शांति एवं मानवमात्र के कल्याण का संदेश जन- जन तक पहुँचाना, देश में संस्कारित समाज का निर्माण करना, यात्रा के माध्यम से युवा शक्ति एवं मातृ शक्ति को सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय करना, अग्रवाल- वैश्य समाज के स्वतन्त्रता सेनानी एवं महापुरुषों की जानकारी जन जन को देना तथा अग्रोहा को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करना इस रथयात्रा के मुख्य उद्देश्य हैं।

January 3, 2023

अजमेर न्यूज़: विधायक सुरेश टांक के प्रयासो से जिला राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सेवा,अस्पताल में अत्याधुनिक सोनोग्राफी मशीन व प्रयोगशाला में  ट्रू नॉट कवात्रा मशीन का हुआ शुभारंभ,

अजमेर न्यूज़: विधायक सुरेश टांक के प्रयासो से जिला राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सेवा,i राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में अत्याधुनिक सोनोग्राफी मशीन व प्रयोगशाला में  ट्रू नॉट कवात्रा मशीन का हुआ शुभारंभ, विधायक मद से मिले विभिन्न उपकरणो का हुआ शुभारंभ, उपखंड का सबसे बड़ा अस्पताल है राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय ICICI बैंक द्वारा प्राप्त हुई अत्याधुनिक सोनोग्राफी मशीन, पीएमओ डॉ राजकुमार जैन सहित चिकित्सकों की टीम ने किया शुभारंभ विधायक टाक ने कहा मरीजों को मिले बेहतर चिकित्सा सेवा इसलिए मशीनों का तुरंत किया गया शुभारंभ, विधायक सुरेश टांक की मौजूदगी में आगामी दिनों में होगा विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम

January 3, 2023

अजमेर न्यूज़: अजमेर में भगवान देवनारायण जी मंदिर की दीवार गिराने के मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां जी का वक्तव्य

अजमेर न्यूज़: कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति चरम पर है, जन आस्था को आहत करने की राज्य सरकार के लिए आए दिन की बात रह गई है, अजमेर में भगवान देवनारायण जी मंदिर की दीवार गिराने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, इसकी कड़ी निंदा करते हैं, पुलिस का बर्ताव निंदनीय हैl पूनियां ने ट्वीट में कहा कि, आखिर कितनी बार जन आस्था पर हमला होगा? कितनी बार हिंदुओं के मंदिरों को तोड़ा जायेगा? गहलोत सरकार कान खोलकर सुन ले कि ये युग न बाबर का है न औरंगजेब का। यदि तुरंत भगवान देवनारायण जी के मंदिर को पहुंची क्षति का समाधान न हुआ तो सरकार को बहुत भारी पड़ेगा।

January 2, 2023

अजमेर न्यूज़: द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स अकैडमी की मीटिंग रखी जिसमें मुख्य अतिथि हिम्मत सिंह हाडा वे जहूर भाई रहे हिम्मत सिंह हाडा ने सभी को माला पहनाकर सम्मानित किया

अजमेर न्यूज़: द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स अकैडमी की मीटिंग रखी जिसमें मुख्य अतिथि हिम्मत सिंह हाडा वे जहूर भाई रहे हिम्मत सिंह हाडा ने सभी को माला पहनाकर सम्मानित किया इसमें राजस्थान चेयरमैन रेहान असलम ने सभी पदाधिकारी वह मेंबरों को माला पहना कर स्वागत किया  इस कार्यकारिणी में विनीत स्टोन सचिव रेहाना परवीन कोषाध्यक्ष तबरेज पठान संगठनमंत्री इरशाद अली राजस्थान प्रभारी और मीडिया प्रभारी रहे प्रशांत पवार डायरेक्टर मेंबर सिराज अंसारी उपाध्यक्ष राजस्थान कार्यकारिणी सदस्य में पवन जैन,इरफान अली, शेट्टी गोचर, इमरान अली,हाजी शौकत अली, अमर दमानिया, इदरीश अली सदस्य रहे और अरमान अंसारी ,इरफान अंसारी, अमन अली, साबिर हुसैन, आकाश सिंह, नदीम अंसारी  आदि मौजूद रहे

January 2, 2023

अजमेर न्यूज़: 2022 में अनाधिकृत रुप से रेल सीमा में प्रवेश करने  व  सवारी  गाडियों में एसीपी करने वाले लगभग 3 हजार लोगों  के विरुद्ध  कार्यवाही की गई, 1 हजार से अधिक अनाधिकृत वेंडर्स के विरुद्ध भी कार्यवाही।

अजमेर न्यूज़: उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मण्डल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा वर्ष 2022 में अनाधिकृत रुप से रेल सीमा में प्रवेश करने  व  सवारी  गाडियों में एसीपी करने वाले लगभग 3000 लोगों  के विरुद्ध की गई कार्यवाही की गई। माह  जनवरी-2022 से  दिसम्बर- 2022 तक रेल सीमा में अनाधिकृत रुप से प्रवेश की रोकथाम के लिये 697 कार्यवाही की गईं । इन कार्यवाहियों के दौरान  रेल सीमा के समीप के गांवों, पंचायतो व स्कुलों में 13084 व्यक्तियों को समझाईश की गई तथा अनाधिकृत रुप से रेल सीमा में प्रवेश करने वाले 1946 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत कार्यवाही कर मामले दर्ज किये गये।     इसी प्रकार अजमेर मण्डल रेल सुरक्षा बल  द्वारा सवारी गाडियों में एसीपी (चैन पुलिंग) की रोकथाम बाबत 2547 कार्यवाही की गईं ।  यात्रियों को जागरुक करने के लिये इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ द्वारा लाउड हैलर एवं पी.ए सिस्टम का उपयोग किया गया व यात्रियों को एसीपी नही करने के लिए पम्पलेट बांटे गये व समझाईश की

January 2, 2023

अजमेर न्यूज़: मार्बल सिटी में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,किशनगढ़ में आयोजित हो रही है केपीएल (किशनगढ़ प्रीमियर लीग) क्रिकेट प्रतियोगिता

अजमेर न्यूज़: मार्बल सिटी में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,किशनगढ़ में आयोजित हो रही है केपीएल (किशनगढ़ प्रीमियर लीग) क्रिकेट प्रतियोगिता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन,उद्घाटन मैच में बैटिंग कर ओएसडी लोकेश शर्मा ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ इस दौरान प्रदीप अग्रवाल,रवि सिनोदिया विमल बड़जात्या,महेंद्र यादव रहे मौजूद, केपीएल के आयोजक रवि मारोठिया के नेतृत्व में चेनाराम,सांवरलाल, शोराम,सूर्यप्रकाश शर्मा मोहित शर्मा सहित खिलाड़ियों ने किया सीएम के ओसडी लोकेश शर्मा का स्वागत

January 2, 2023

अजमेर न्यूज़: स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा पहुची मार्बल सिटी, यात्रा का किशनगढ़ पहुंचने पर जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

अजमेर न्यूज़: स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा पहुची मार्बल सिटी, यात्रा का किशनगढ़ पहुंचने पर जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत स्वामी विवेकानंद की कर्मभूमि खेतड़ी से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरी झंडी दिखाकर संदेश यात्रा का किया था शुभारंभ सांसद भागीरथ चौधरी सभापति दिनेश सिंह राठोड़ सहित जनप्रतिनिधियों ने की पुष्प वर्षा, मुख्य मार्गो से निकली शोभायात्रा भाजपा मदनगंज मंडल,सिंधी समाज, महिला मंडल, माँ भारती रक्षा मंच, सेवा भारती, अग्रवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत