Post Views 11
July 31, 2022
सीबीएससी ओर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12 में 90% से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पहल जन सेवा संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया। 31 जुलाई रविवार को आयोजित विलक्षण प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 में संस्था की संरक्षक विधायक अनिता भदेल ओर अध्यक्ष नितेश आत्रेय की मौजूदगी में अजमेर के 48 स्कूलों के कुल 531 छात्र छात्राओं को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर उनकी होंसला अफजाई की गई। संस्था संरक्षक अनिता भदेल ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने 12वी कक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित कर अपने विद्यालय व शहर का नाम रोशन किया है उन सभी विद्यार्थियों का उनके अभिभावकों की उपस्थिति में अथितियों द्वारा सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में विभिन्न सरकारी व निजी 48 विद्यालयों की 326 छात्राओं और 205 छात्रों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किए गए हैं। सम्मान समारोह में विवेकानंद केंद्र की जीवनव्रती कार्यकर्ता प्रांजल जी व ब्रेन ट्रस्ट सोसायटी के फाउंडर उद्योगपति राधेश्याम चोयल ने सम्मानित विद्यार्थियों को आगामी भविष्य में कैरियर चयन सहित व्यक्तित्व विकास विषय पर प्रेरणा दायी उद्बोधन दिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved