Post Views 11
July 31, 2022
लायंस क्लब अजमेर वेस्ट का लहरिया उत्सव शनिवार को वैशालीनगर स्थित क्रेजी टेल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक लायन सीमा पाठक ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रितु मामनानी, विशिष्ट अतिथि महिला सशक्तिकरण की डिस्ट्रिक्ट चैयरपर्सन लायन शैलेश बंसल थी। क्लब अध्यक्ष लायन अमितप्रभा शुक्ला ने बताया कि लहरिया थीम पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें निर्णायक मंडल में क्लीन एंड हेल्थी इंडिया की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन आभा गांधी, लायन रक्षा सोनी ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति के अनुसार विजेताओं की घोषणा की । कार्यक्रम में इसकी टोपी उसके सर, नृत्य, कैटवाक, सावन थीम पर हाऊजी सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । सभी महिलाओ ने अलग अलग डिज़ाइन में लहरिया पहनकर आकर्षक मेहंदी लगवाई । इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन अंशु बंसल, लायन हीरामणि पाठक, लायन वीना उप्पल, उमा मिश्रा, वंदना आर्य , आशा शेखावत , इंदु सोनी, लता शर्मा, मंजू चौधरी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved