Post Views 11
August 1, 2022
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का समापन रविवार शाम को हो गया । बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे । जिन्होंने प्रदेश के 32 जिलों से आए सोशल मीडिया प्रभारी और सह प्रभारियों को संबोधित किया। बैठक के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने हाल के दौर में सोशल मीडिया की पहुंच का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं को इसके प्रभावी उपयोग के बारे में समझाया साथ ही सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया । पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुनिया ने कहा कि हाल के दौर में सोशल मीडिया का आमजन में प्रभाव बढ़ा है । राजस्थान में विपक्ष के नाते प्रदेश की गहलोत सरकार की नाकामियों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किस तरह सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया जा सकता है और सत्ता पक्ष के दायित्व के चलते केंद्र की योजनाओं को किस तरह जन जन तक प्रचारित किया जा सकता है इस संबंध में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए हैं । पुनिया ने दावा किया कि आगामी चुनाव में प्रदेश की सरकार बदलेगी और भाजपा की सरकार वापस राजस्थान में स्थापित होगी। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर पूछे गए प्रश्न पर पुनिया ने कहा हमारा चेहरा भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल और मोदी जी का नाम और मोदी जी का काम होगा बाकी निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। हाल के दौर में कांग्रेसी विधायकों के आर्थिक अनियमितताओं के कारण हो रही गिरफ्तारियां पर पुनिया ने कहा कि बीते 55 सालों में कांग्रेस ने लूट और झूठ का खूब खेल किया है जिसकी परतें अब धीरे-धीरे खुलनी शुरू हुई है। इसीलिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक ईडी पहुंची है, कांग्रेस के बड़े नेताओं से लेकर छोटे नेताओं तक देशभर में भ्रष्टाचार का जो तांडव किया गया अब वो सामने आने लगा है । ईस्टन कैनाल के मुद्दे पर बयान देते हुए पुनिया ने कहा कि लोगों में भ्रम फैलाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भ्रामक बयान देते हैं। उन्होंने एतिहासिक तथ्यों का हवाला देते हुए कहा कि महाराजा गंगा सिंह द्वारा शुरू की गई इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अलावा कांग्रेस ने अपने लंबे शासन के दौरान राजस्थान को एक भी सिंचाई परियोजना नहीं दी। पुनिया ने कहा कि अगर राज्य सरकार नहर को लेकर सारे मापदंड पूरी कर देगी तो केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के लिए तैयार है। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पुनिया ने कहा कि मैं वर्षों पहले घोषणा कर चुका हूं कि मैं अपनी विधानसभा सीट आमेर से ही चुनाव लड़कर जीतूंगा। लेकिन उनका अपना कोई ठिकाना नहीं । पुनिया ने तंज करते हुए कहा कि संयम लोढ़ा एक आधे अधूरे सलाहकार हैं । जिन से कोई ना तो सलाह लेता है और ना ही मानता है। पुनिया ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने सूट सिलवाया था पर अभी तक उन्हें कोई पद नहीं मिला है। इसलिए सूट सिलने वाला दर्जी उन के चक्कर काट रहा है। आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों का जिक्र करते हुए पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के किसानों की कर्जा माफी के मुद्दे, राजस्थान में भ्रष्टाचार के मुद्दे, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेगी । इस दौरान सांसद भागीरथ चौधरी, पुष्कर विधायक सुरेश रावत, भाजपा पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, मंडल महामंत्री अरुण वैष्णव, सोशल मीडिया प्रभारी अनिल असनानी, सह प्रभारी सर्वेश्वर शास्त्री सहित प्रदेश भर से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम के बाद शाम 7:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया नागौर जिले के खींवसर के लिए रवाना हो गए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved