For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121272542
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह |  Ajmer Breaking News: प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी पहुंचे अजमेर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय सभागार में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ की मिटिंग |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कारागार में जेल प्रहरी से मारपीट करने का मामला आया सामने, जेल प्रहरी मातु सिंह ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया मामला , |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड पर करोड़ों की लागत से बनाए गए दयानंद स्मारक के लोकार्पण पर लगी रोक, प्राधिकृत अधिकारी ने आर्य समाज के मंत्री को जारी किया नोटिस |  Ajmer Breaking News: हर साल की तरह इस साल भी चेटीचंड पर्व से पूर्व सिंधी युवा संगठन द्वारा निकाली गई हेलमेट दोपहिया वाहन रैली, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में गैस संकट के बीच रसद विभाग सख्त, अवैध रिफिलिंग वह घरेलू गैस का व्यवसायिक रूप में उपयोग करने पर कार्रवाई, लावारिस हालत में सड़क पर पड़े 56 एलपीजी सिलेंडर किए जप्त |  Ajmer Breaking News: नावां सिटी में राजास स्थित मालचंद दीनदयाल साल्ट फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में नमक में दबने से मजदूर की मौत, |  Ajmer Breaking News: माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात | 

अजमेर न्यूज़: महिलाओं व युवतियों ने लहरिए पहनकर, झूला झूल कर नृत्यकर मनाया हरियाली तीज का पर्व

Post Views 91

July 31, 2022

भगवान शिव और मां गौरा को प्रसन्न करने के लिए रखे व्रत उपवास

श्रावण मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज अजमेर शहर में अनेक स्थानों पर महिलाओं और युवतियों द्वारा विभिन्न धार्मिक मनोरंजक और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाई गई। हरियाली तीज का पर्व भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है। हरियाली तीज हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व कहलाता है। इसे श्रावणी तीज, कजली तीज, के नाम से भी जाना जाता है। सुहागिनें अपना सौभाग्य अखंड बनाए रखने के लिए और अविवाहित कन्या सुंदर सुयोग्य वर पाने की कामना के लिए भगवान शिव ओर पार्वती के लिए यह व्रत रखती हैं। इसमें माता पार्वती के अवतार तीज माता की उपासना की जाती है।रविवार को मिठनलाल का चौक पुरानी मंडी स्थित चौक वाले बालाजी मंदिर पर युवतियों और महिलाओं ने हरियाली तीज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। हाथों पर मेहंदी लगाने के साथ झूला झूला, विभिन्न भजनों और गीतों पर नृत्य किया तो वही भगवान के समक्ष छप्पन भोग समर्पित किए गए। सभी युवतियां और महिलाएं आकर्षक लहरिया पहनकर इस आयोजन में शामिल हुई, और हरियाली तीज के इस पावन पर्व का अपने तरीके से आनंद लिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved