Post Views 61
July 31, 2022
गंज थाना अंतर्गत ओसवाल स्कूल के पास समीर नामक युवक को एक अनजान युवक की मुसीबत में सहायता करना भारी पड़ गया। समीर ने बताया कि एक युवक उसके पास आया और उसने कहा कि उसकी पत्नी और मां जेएलएन अस्पताल से आ रही है जिन्हें ओसवाल स्कूल के पास से लेना है लेकिन मेरे पास मोबाइल नहीं है लिहाजा बात करने के लिए मोबाइल दे दो। समीर ने उसकी सहायता और मदद की मंशा के चलते उसे अपना मोबाइल दे दिया लेकिन शातिर उसका मोबाइल लेकर बात करते-करते दूसरी गली से फरार हो गया। इसके बाद समीर ने उसे आसपास काफी ढूंढा भी लेकिन वह नहीं मिला। तब अपनी बहन नसीम ओर परिवार जनों के साथ गंज थाने पहुंचकर मोबाइल लूट ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही पुलिस को गली में लगे सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे गए जिसमें उसके मोबाइल से आरोपी बात करता हुआ दूसरी गली में जाता दिख रहा है। समीर की बहन नसीम ने बताया कि 16000 रुपये का सैमसंग का फोन है जो कि किश्तों पर लिया हुआ है और अभी पूरी किश्त भी नहीं चुकी है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved