For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121272498
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह |  Ajmer Breaking News: प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी पहुंचे अजमेर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय सभागार में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ की मिटिंग |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कारागार में जेल प्रहरी से मारपीट करने का मामला आया सामने, जेल प्रहरी मातु सिंह ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया मामला , |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड पर करोड़ों की लागत से बनाए गए दयानंद स्मारक के लोकार्पण पर लगी रोक, प्राधिकृत अधिकारी ने आर्य समाज के मंत्री को जारी किया नोटिस |  Ajmer Breaking News: हर साल की तरह इस साल भी चेटीचंड पर्व से पूर्व सिंधी युवा संगठन द्वारा निकाली गई हेलमेट दोपहिया वाहन रैली, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में गैस संकट के बीच रसद विभाग सख्त, अवैध रिफिलिंग वह घरेलू गैस का व्यवसायिक रूप में उपयोग करने पर कार्रवाई, लावारिस हालत में सड़क पर पड़े 56 एलपीजी सिलेंडर किए जप्त |  Ajmer Breaking News: नावां सिटी में राजास स्थित मालचंद दीनदयाल साल्ट फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में नमक में दबने से मजदूर की मौत, |  Ajmer Breaking News: माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात | 

अजमेर न्यूज़: सरपंच संघ के द्वारा समस्त जिला मुख्यालयो पर मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन

Post Views 11

August 1, 2022

पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा द्वारा नरेगा में अनियमितता और घोटाले के लगाये आरोपों से सरपंच संघ आहत, आंदोलन की दी चेतावनी

सरपंच संघ राजस्थान के प्रदेश महामंत्री शक्ति सिंह रावत और संयोजक महेंद्र सिंह मझेवला के नेतृत्व में सरपंचों ने सोमवार को नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा। संयोजक महेंद्र सिंह मझेवला ने बताया कि 36 सूत्रीय मांग पत्र में पिछले 3 साल से लंबित चल रही मांगों को पूरा करने की अपील की गई है। साथ ही नागौर दौरे के वक्त पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा के द्वारा नरेगा में लगाए गए अनियमितता और घोटाले के आरोपों के कारण सरपंच संघ आहत है और उनमें भारी निराशा व आक्रोश व्याप्त है। जिसके कारण सरपंच संघ द्वारा सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए आंदोलन का आगाज किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रदेश भर के समस्त जिला मुख्यालयो पर सरपंच संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।वहीं आगामी 5 अगस्त को जयपुर में महापड़ाव डाला जाएगा जहां अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved