Post Views 61
July 31, 2022
स्मार्ट सिटी अजमेर आने वाले पर्यटक अजमेर की गलत ओर गंदी छवि लेकर स्थानीय प्रशासन को कोसते हुए लौट रहे हैं। अजमेर शहर का हर इलाका गड्ढों में तब्दील होकर खस्ताहाल हो चुका है कोई सड़क ऐसी नहीं जहां खड्डे ना हो आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है बावजूद इसके जिला प्रशासन आंखें मूंदकर और कान बंद करके बैठा हुआ है यह कहना है अजमेर आए प्रेरकों का क्योंकि वह अजमेर की ऐतिहासिक धरोहर और यहां के सौंदर्य करण को देखने के लिए अजमेर आए थे लेकिन यहां की गंदी और गलत छवि लेकर लौट रहे हैं। स्मार्ट सिटी के कामों की बारिश ने पोल खोल कर रख दी है। कुछ समय पहले ही अजमेर के केसरगंज, स्टेशन रोड, कचहरी रोड़, खाइलेंड मार्केट, आगरा गेट,फव्वारा सर्किल पर सड़कों का पेच वर्क किया गया था लेकिन 2 - 3 बारिश ने उन सड़कों को फिर से ऊंधेड़ कर रख दिया। जिससे सड़कों में छोटे-बड़े कई गड्ढे हो गए और उन में पानी भर जाता हैं जिसमें वहां से गुजरने वाले वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने स्मार्ट सिटी के घटिया कामों पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत कोई काम गुणवत्तापूर्ण नहीं किया जा रहा। अभी कुछ दिन पहले बनाई गई सड़क भी वापस से गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिनमें गिरकर कई वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। शायद प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है उसके बाद ही कहीं सड़कों की मरम्मत कराने का विचार किया जाएगा। लोगों ने आरोप लगाया कि एक तो एलिवेटेड रोड की कछुआ चाल, ऊपर से सड़कों का बुरा हाल, अजमेर वासियों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved