Post Views 151
August 1, 2022
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए गठित वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड का अजमेर के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश टंडन को उपाध्यक्ष बनाया गया। उनके द्वारा कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों से मालूम हुआ कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 की धारा 7 के तहत अजमेर शहर में गठित अधिकरण उपखंड अधिकारी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर के न्यायालय में संचालित हो रहे, लेकिन अधिकरण के इस अधिनियम के तहत प्रस्तुत परिवादों की समुचित सुनवाई नहीं हो पा रही। इस पर उपाध्यक्ष राजेश टंडन ने जिला कलेक्टर से मिलकर चर्चा करते हुए व्यक्तिगत स्तर पर जिले में संचालित सभी अधिकारनों में प्रस्तुत परिवादों की वर्तमान दशा की जांच करवाने और अधिनियम में प्रस्तुत परिवादों पर समुचित सुनवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved