Post Views 11
August 1, 2022
पुष्कर तीर्थ नगरी में स्थित श्री रमा वैकुंठ नए रंगजी मंदिर में सावन का झूला महोत्सव रविवार से शुरू होे गया। नए रंगजी मंदिर के व्यवस्थापक सत्यनारायण रामावत ने बताया कि सावन माह के उपलक्ष्य में छोटी तीज से बड़ी तीज तक 15 दिवसीय झूला महोत्सव आयोजित किया जाता हैं। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम को भगवान वैकुंठनाथ, रंगनाथ, महालक्ष्मीजी, गोदांबाजी का आभूषणों से श्रृंगार कर हिंडौले सजाए जाते हैं। वहीं झूला मंडप में विद्युत यंत्रों से रामलीला, गो-दोहन लीला, रासलीला, नृसिंह लीला, शिव तांडव नृत्य आदि का प्रदर्शन किया जाता है। इसके अलावा मंडप के दूसरे छोर पर पुष्कर, अयोध्या, वृंदावन, मथुरा, चित्रकूट, हरिद्वार, बद्रीनाथ सहित कई तीर्थ स्थलों के दृश्य प्रदर्शित किए जाएंगे। रामावत ने बताया कि हर वर्ष झूला महोत्सव में एक नई झांकी सजाई जाती है इस बार कोलकाता की 6 झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पर्यटक व श्रद्धालु गण प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक झूला महोत्सव का अवलोकन व दर्शन कर सकते हैं ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved