July 19, 2017
अजमेर न्यूज़: भागीरथसिंह बने एमडीएस यूनिवर्सिटी के नए कुलपति। पदभार ग्रहण के बाद बताई प्राथमिकता। कहा- शिक्षा के उद्देश्य को किया जाएगा पूरा। सिटी रिपोर्ट। अजमेर प्रोफेसर भागीरथ सिंह महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी के नए कुलपति बने। बीकानेर यूनिवर्सिटी से अजमेर आए प्रोफेसर सिंह ने कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताएं बताई। प्रोफेसर भागीरथ सिंह ने मीडिया कर्मियों से कहा कि यूनिवर्सिटी जिन उद्देश्यों को लेकर बनी है। उन उददेश्य को पूरा किया जाएगा। प्रोफेसरसिंह ने मीडिया के कई सवालों के जवाब भी दिए
July 19, 2017
July 19, 2017
July 19, 2017
July 19, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर नौसर घाटी में पिछले दिनों हुए एक महिला पर हमले के मामले में महिला के परिजनों ने पुलिस कप्तान को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनो का आरोप है क्रिश्चयन गंज थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना में महिला को गंभीर चोंटें आई थी। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।
July 19, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर अज्ञात परिस्थितियों में एक युवती के शरीर में जहर फैल जाने से उसकी मौत हो गई। जोंसगंज क्षेत्र की रहने वाले बलवंतसिंह की पुत्री बबिता 12वीं कक्षा में सप्लीमेंट्री आने के बाद परीक्षा की तैयारियों में जुटी थी। सुबह पए़ाई के दौरान उसके पेट में दर्द हुआ। कुछ देर बाद उल्टीयां होनी शुरू हो गई। परिजन उसे लेकर तेजी से जेएलएन अस्पताल पहुंचे। लेकिन उसे बचाने की कोशिशें नाकाम हो गई। युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने किसी पर भी शक सुबह नहीं जताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टमक के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
July 19, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर पट्टा वितरण कैंप में पैराफैरी क्षेत्र में आने वाले हाथी खेड़ा गांव के लोगों ने पट्टे नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। लोगों ने एडीए के खिलाफ नारेबाजी कर रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंची गंज थाना पुलिस ने लोगों को समझाइस कर रास्ता खुलवाया। सरकारी शिविर में बोराज सहित अन्य क्षेत्रों के पट्टे तो दिए जा रहे है लेकिन हाथी खेड़ा गांव के लोगों को पट्टे नहीं मिल रहे। इसी बात से नाराज होकर लोग प्रदर्शन पर उतर गए। ढाई घंटे से भी अधिक समय तक चले प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन को चेताया है। गांव वालों ने रोष व्यक्त करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को आत्म हत्या की चेतावनी भी दे ड़ाली।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved