Post Views 1151
July 19, 2017
पट्टों की मांग को लेकर सडक़ों पर उतरे हाथी खेड़ा के लोग। रास्ता जाम कर किया प्रदर्शन। मौके पर पहुंची गंज थाना पुलिस ने की समझाइस। गांव वालों ने दी आत्म हत्या की चेतावनी।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
पट्टा वितरण कैंप में पैराफैरी क्षेत्र में आने वाले हाथी खेड़ा गांव के लोगों ने पट्टे नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। लोगों ने एडीए के खिलाफ नारेबाजी कर रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंची गंज थाना पुलिस ने लोगों को समझाइस कर रास्ता खुलवाया। सरकारी शिविर में बोराज सहित अन्य क्षेत्रों के पट्टे तो दिए जा रहे है लेकिन हाथी खेड़ा गांव के लोगों को पट्टे नहीं मिल रहे। इसी बात से नाराज होकर लोग प्रदर्शन पर उतर गए। ढाई घंटे से भी अधिक समय तक चले प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन को चेताया है। गांव वालों ने रोष व्यक्त करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को आत्म हत्या की चेतावनी भी दे ड़ाली।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved