For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 103323483
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मोदी सरकार की नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देश में खुशी का माहौल, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एयर रेड और बम ड्रॉप की सूचना पर जिला और पुलिस प्रशासन सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व अन्य विभागों ने की मॉक ड्रिल, |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत ज्वेलर्स की शॉप से बुर्का धारी महिला ने ₹6 लाख रुपए कीमत के दो सोने के मंगलसूत्र चुराए, |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना क्रिश्चियनगंज व जिला स्पेशल टीम अजमेर ने अवैध हथियार मय कारतूस के एक आरोपी को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुस कर नेस्तनाबूद करने के लिए मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बब्बर शेर, भाजपा से डरने वाले नहीं-डोटासरा |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के रामधाम तिराये पर नौ खंडीय तुलसी मानस हनुमान मंदिर में जानकी नवमी के अवसर पर अखंड रामायण पाठ के तहत 24 घंटे राम चरित मानस पाठ का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: केबिनेट मंत्री और पुष्कर विधायक सुरेशसिंह रावत के जन्मदिन पर आज पुष्कर सहित पूरे विधानसभा में अनेक सेवाकार्य किये गये । |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर  थाना अंतर्गत युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को और एसपी को दिया ज्ञापन, | 

अजमेर न्यूज़: कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बब्बर शेर, भाजपा से डरने वाले नहीं-डोटासरा

Post Views 41

May 6, 2025

अजमेर उत्तर क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गर्मजोशी से किया स्वागत

कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बब्बर शेर, भाजपा से डरने वाले नहीं-डोटासरा

अजमेर उत्तर क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गर्मजोशी से किया स्वागत

अजमेर 6 मई ,जयपुर से जोधपुर जिले के भोपालगढ़ जाते समय अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का शिवजी चौराहा, चाचियावास बाईपास पर माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर व शॉल औढाकर कर जोरदार स्वागत किया, इस अवसर पर शहर कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुर्जर, अजमेर उत्तर ब्लॉक बी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल तथा अजमेर उत्तर ब्लॉक ए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद ने प्रदेश अध्यक्ष श्री डोटासरा को संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट भी सौंपी व गत दिनों पुलिस प्रशासन द्वारा दो कांग्रेस कार्यकर्ताओ शमशुद्दीन व मुकेश सबलानिया पर दर्ज किये मुकदमे के विरोध में कार्यवाही करने का अनुरोध किया 
   इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने अजमेर में  पीएम के खिलाफ प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए मुकदमे को लेकर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। डोटासरा ने कहा कि यही भाजपा की तानाशाही है कि नफरत फैलाओ, विपक्ष को खत्म करो, झूठे मुकदमे दर्ज कराओ। कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बब्बर शेर है, जो भाजपा की तानाशाही से डरने वाले नहीं है। भाजपा की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
जयपुर से भोपालगढ़ (जोधपुर) जाते समय अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चाचियावास बाईपास पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन की शिकायत की । गौरतलब है कि गत 18 अप्रैल को कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अजमेर जीसीए चौराहे पर प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका था। एक दिन पहले क्लॉक टावर थाना पुलिस में इस मामले में दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं शमसुद्दीन व मुकेश सबलानिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिस पर डोटासरा ने यह बयान जारी किया। इससे पहले आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने भी पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख कर क्लॉक टावर थाना पुलिस में दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे का विरोध दर्ज कराया था। प्रदेश अध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा का साफ़ा बाँधकर, शॉल औढाकर व माल्यार्पण कर स्वागत करने वाले अजमेर उत्तर विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों में शहर कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुर्जर, अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, उत्तर ब्लॉक ए के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, ब्लॉक पदाधिकारी आरिफ खान, प्रिंस ओबीडाया, भवानी सिंह धाबाइ, रवि दग्दी, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष पंकज छौटवानी, गणेश चौहान, भंवर सिंह राठौड़, पार्षद हमीद खान चीता, कमल बैरवा, हेमंत जसोरिया, राजेश गोडीवाल, दीपक बागड़ी, कैलाश बजाड, विश्वेश पारीक, देवा गुर्जर, निक्कू गुर्जर, सुमित गुर्जर, विक्की गुजर, अशरफ अली, तेजपाल बैरवा, रामा गुजर, नौरत गुजर, अभिषेक, दीपक व गणेश गुजर आदि कांग्रेस जन शामिल थे ।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved