Post Views 1151
July 19, 2017
जहर खाने से एक युवती की हुई मौत। जेएलएन अस्पताल में तोड़ा दम। 12वीं कक्षा में सप्लीमेंट्री परीक्षा की कर रही थी तैयारी।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
अज्ञात परिस्थितियों में एक युवती के शरीर में जहर फैल जाने से उसकी मौत हो गई। जोंसगंज क्षेत्र की रहने वाले बलवंतसिंह की पुत्री बबिता 12वीं कक्षा में सप्लीमेंट्री आने के बाद परीक्षा की तैयारियों में जुटी थी। सुबह पए़ाई के दौरान उसके पेट में दर्द हुआ। कुछ देर बाद उल्टीयां होनी शुरू हो गई। परिजन उसे लेकर तेजी से जेएलएन अस्पताल पहुंचे। लेकिन उसे बचाने की कोशिशें नाकाम हो गई। युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने किसी पर भी शक सुबह नहीं जताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टमक के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved